Lehenga Choli Collection : छोटे-बड़े हर मौके के लिए अलग-अलग तरह की पारंपरिक पोशाकें स्टाइल की जाती हैं। त्यौहार शुरू होने वाले हैं और नवरात्रि आने वाली है। गरवा नाइट पर लहंगा-चोली स्टाइल किया जाता है। गरबा नाइट के लिए लहंगे को स्टाइल करने के कई तरीके हैं और आपको कई डिजाइन भी मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको नवरात्रि गरबा नाइट के लिए कुछ खास लहंगे के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप डांडिया करते समय आसानी से कैरी कर सकती हैं।
Mirror work lehenga choli
आजकल मिरर वर्क बहुत लोकप्रिय हो गया है। इस तरह का लहंगा चोली आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इसके साथ आप काला रंग या चमकीले रंगों का कोई भी कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं। इसे पहनने के बाद आप बेहद ही खूबसूरत लागेंगी ।
Bandhani Design Lehenga Choli
बंधनी डिज़ाइन सदाबहार पसंदीदा हैं। इसके साथ ही आप चोली में लाल, पीला, नीला आदि चमकीले रंग मिलाकर अलग-अलग रंग के लहंगे और स्कर्ट खरीद सकती हैं। इसके अलावा आप लहंगा स्कर्ट बनाने के लिए घर में रखी पुरानी साड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
Multicolored lehenga choli
गरवा नाईट के लिए ये बहु रंगी लहंगा परफेक्ट चोइस है क्योकि इसका बहुरंगी डिजाइन इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा है और इसे पहनने वाले के की भी खूबसूरती में चार चाँद लग जायेंगे । इस तरह का लुक खासतौर पर युवा लड़कियां पसंद करती हैं।