Best Acer Aspire Lite AL15-52H laptop- ने हमेशा अपने किफायती और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड लैपटॉप्स के लिए नाम कमाया है। इसी कड़ी में कंपनी ने पेश किया है Acer Aspire Lite AL15-52H, जो 12th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ अब ₹39,990 की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।
Velvet Saree- विंटर वेडिंग में पहनें वेलवेट साड़ियां, पार्टी में सबकी नजर आप पर.
दमदार परफॉर्मेंस

इस लैपटॉप में मौजूद 12th Gen Intel Core i5-12450H प्रोसेसर 4 परफॉर्मेंस कोर और 4 एफिशिएंसी कोर के साथ आता है, जो 4.4 GHz तक की टर्बो स्पीड प्रदान करता है। चाहे आप ऑफिस प्रेज़ेंटेशन बना रहे हों या मल्टीटास्किंग में व्यस्त हों, इसकी 16GB DDR4 RAM और 512GB SSD आपके काम को सहज और तेज बनाए रखती है।
शानदार डिस्प्ले
Acer Aspire Lite का 15.6-इंच फुल एचडी डिस्प्ले (1920 x 1080 पिक्सेल) एक एंटी-ग्लेयर पैनल के साथ आता है जो लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करते हुए आंखों को थकाता नहीं। 16:9 का आस्पेक्ट रेश्यो और लगभग 141 PPI की पिक्चर डेंसिटी इसे मूवी स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन क्लासेज दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।
कनेक्टिविटी
Acer Aspire Lite AL15-52H में आपको सभी जरूरी पोर्ट्स मिलते हैं — USB Type-C, दो USB 3.0, और एक USB 2.0 पोर्ट के साथ HDMI और LAN पोर्ट भी शामिल हैं। वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट इसे वायरलेस एक्सेसरीज़ के साथ कंपैटिबल बनाते हैं, जिससे किसी एक्सटर्नल एडॉप्टर की जरूरत नहीं पड़ती।

Velvet Saree- विंटर वेडिंग में पहनें वेलवेट साड़ियां, पार्टी में सबकी नजर आप पर.
बैटरी बैकअप
इसमें लगी 54 Wh की 3-सेल बैटरी सामान्य उपयोग में लगभग 6 से 7 घंटे का बैकअप देती है। ऑफिस वर्क, वीडियो लेक्चर या वेब मीटिंग्स के दौरान यह आपको भरोसेमंद परफॉर्मेंस प्रदान करती है। साथ ही, इसका चार्जिंग टाइम भी अपेक्षाकृत कम है, जिससे आप तुरंत काम पर लौट सकते हैं।







