भारत में Gen-Z के लिए फैशन सिर्फ कपड़े पहनना नहीं है, बल्कि अपनी पहचान, सोच और आज़ादी को दिखाने का तरीका है। यह पीढ़ी ट्रेंड से ज़्यादा कम्फर्ट चुनती है औररियल लाइफ को फॉलो करती है। यही वजह है कि Gen-Z Style Look पुराने फैशन नियमों को तोड़कर नए ट्रेंड सेट कर रहा है।
Delhi Crorepati Dahi Bhalle Wala- कभी दो रुपये के दही-भल्ले बेचने वाला, आज लाखों की गाड़ी का मालिक
1. Oversized & Relaxed Fit
Gen-Z का पहला फैशन नियम है: कम्फर्ट पहले। Oversized टी-शर्ट, बैगी जींस, लूज़ हुडी और बॉक्सी शर्ट्स इस सोच का नतीजा हैं। भारत में कॉलेज कैंपस और कैफे कल्चर में यह लुक इसलिए पॉपुलर है क्योंकि यह बॉडी-टाइप से ऊपर उठकर स्टाइल को फ्री बनाता है।

2. Gender-Neutral Fashion
Gen-Z स्टाइल की सबसे बड़ी खासियत है नो लेबल। कुर्ता-शर्ट्स, यूनिसेक्स को-ऑर्ड सेट, फ्लोई ट्राउज़र्स और न्यूट्रल कलर्स ये सब Gender-Neutral फैशन का हिस्सा हैं।
भारत में खासकर मेट्रो सिटीज़ के युवा अब “लड़कों के कपड़े” और “लड़कियों के कपड़े” जैसी सीमाओं को पीछे छोड़ चुके हैं। यह ट्रेंड बताता है कि स्टाइल का जेंडर नहीं होता, बल्कि एटीट्यूड होता है।

3. Thrift & Sustainable Look
Gen-Z सिर्फ अच्छा दिखना नहीं चाहता, बल्कि सही करना भी चाहता है। थ्रिफ्ट शॉपिंग, प्री-लव्ड जैकेट्स, विंटेज जींस और DIY आउटफिट्स इस पीढ़ी के बीच तेजी से लोकप्रिय हैं।
भारत में इंस्टाग्राम थ्रिफ्ट स्टोर्स और लोकल मार्केट्स से खरीदे गए यूनिक पीसेज़ अब स्टेटस सिंबल बन चुके हैं। यह लुक यह दिखाता है कि फैशन महंगा नहीं, समझदार होना चाहिए।

4. Statement Accessories
Gen-Z अपने लुक को एक्सेसरीज़ से बोल्ड बनाता है। चंकी स्नीकर्स, स्लिंग बैग्स, लेयर्ड चेन, स्टेटमेंट रिंग्स और टिंटेड सनग्लासेस ये सभी सिंपल आउटफिट को वायरल-रेडी बना देते हैं।
यह ट्रेंड खास इसलिए है क्योंकि इसमें ज़्यादा खर्च नहीं, लेकिन पर्सनल स्टाइल का स्ट्रॉन्ग सिग्नेचर होता है।








