धार-मध्यप्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में मानवता और पवित्र रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। जिस पत्नी ने समाज के सामने अपने पति की मौत पर विलाप किया और इंसाफ की गुहार लगाई, वही इस खौफनाक हत्याकांड की मुख्य मास्टरमाइंड निकली। धार पुलिस ने मात्र 36 घंटों के भीतर मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसकी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या थी वह खौफनाक रात?
7 अप्रैल की दरम्यानी रात प्रियंका ने पुलिस को सूचना दी कि घर में 3-4 नकाबपोश बदमाश घुसे थे। उसने दावा किया कि लुटेरों ने उसे और उसके पति को अलग-अलग कमरों में बंधक बनाया, गहने और नकदी लूटी और विरोध करने पर उसके पति देवकृष्ण की बेरहमी से हत्या कर दी। प्रियंका ने खुद को भी बंधक दिखाए जाने के लिए अपने हाथ-पांव खुद बांध लिए थे ताकि पुलिस को मामला शुद्ध रूप से डकैती और मर्डर का लगे।
सोना खरीदने वालों की हुई मौज! ₹1.51 लाख पर स्थिर हुई कीमतें, अक्षय तृतीया से पहले गिरेगा भाव?”
पुलिस को कैसे हुआ शक?
जांच के दौरान पुलिस को प्रियंका के बयानों में कई विरोधाभास मिले। एएसपी पारुल बेलापुरकर के नेतृत्व में जब फॉरेंसिक टीम ने मुआयना किया, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए:
- गहनों की बरामदगी: प्रियंका ने जिन गहनों के लूटे जाने की बात कही थी, वे घर के भीतर ही छिपे हुए मिले।
- चोट के निशान: मृतक के सिर पर किया गया वार किसी अनाड़ी लुटेरे का नहीं, बल्कि गहरी नफरत और सोची-समझी साजिश का परिणाम लग रहा था।
- डिजिटल सबूत: प्रियंका के मोबाइल कॉल लॉग्स और हटाए गए मैसेज ने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया।
बिना गारंटी ₹20 लाख का लोन! सरकार ने बदली मुद्रा योजना की सीमा, जानें कैसे मिलेगा फायदा?”
नफरत और बेवफाई का ‘कॉम्बिनेशन’
सख्ती से हुई पूछताछ में प्रियंका ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रियंका की शादी महज 15 साल की उम्र में (बाल विवाह) देवकृष्ण से कर दी गई थी। प्रियंका अपने पति को उसके ‘काले रंग’ और व्यवहार के कारण पसंद नहीं करती थी और वह अपने प्रेमी कमलेश के साथ रहना चाहती थी।
साजिश का गणित:
- सुपारी: कमलेश ने प्रियंका के साथ मिलकर अपने एक साथी सुरेंद्र को देवकृष्ण की हत्या के लिए ₹1 लाख की सुपारी दी थी।
- एग्जीक्यूशन: घटना वाली रात साजिश के तहत हत्यारे को घर में प्रवेश दिया गया। हत्या के बाद वारदात को लूट का रंग देने के लिए सामान बिखेर दिया गया।
धार एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को जेल भेज दिया गया है। सुपारी किलर सुरेंद्र अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि नफरत और अवैध संबंधों की राह हमेशा सलाखों के पीछे ही खत्म होती है।







