होम Best Offer लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज टेक्नोलॉजी बिजनेस अन्य

हथियारबंद बदमाशों ने महिला सरपंच के घर में डकैती डाली, 40 तोला सोना, 2 बंदूकें और 1 करोड़ रुपए नकद लूटे!

By: डिजिटल डेस्क

On: Wednesday, July 2, 2025 12:47 PM

हथियारबंद बदमाशों ने महिला सरपंच के घर में डकैती डाली, 40 तोला सोना, 2 बंदूकें और 1 करोड़ रुपए नकद लूटे!
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला सरपंच के घर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और करोड़ों के जेवर और नकदी लूट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जौरा के अलापुर पंचायत की सरपंच मंजू यादव के घर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हथियारबंद बदमाश घुस आए। सभी चार पहिया वाहन पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। सरपंच मंजू यादव और उनके पति को घर के एक कोने में बैठने पर मजबूर कर दिया।

बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाश 40 तोले से ज्यादा सोना और दो लाइसेंसी राइफल के अलावा करोड़ों रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद सरपंच ने शोर मचाया और आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सरपंच के घर डकैती की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। सरपंच मंजू यादव ने चार बदमाशों में से एक को पहचानने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि लूट की इस वारदात में आसाराम कुशवाह नामक बदमाश शामिल था। बुधवार सुबह पुलिस की टीम खोजी कुत्ते के साथ सरपंच के घर पहुंची। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

For Feedback - Feedback@shopingwoping.com.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Slide Up
x