Deep Neck Blouse Designs for young Girls- फैशन की दुनिया में आजकल बॉलिवुड और डिजिटल स्टार्स का स्टाइल हर किसी को प्रेरित करता है। अवनीत कौर उन्हीं में से एक नाम हैं, जिनकी ड्रेसिंग सेंस यंग गर्ल्स के बीच खूब पसंद की जाती है। खासतौर पर उनके डीपनेक चोली डिज़ाइन पारंपरिक इंडियन लुक को ग्लैमरस टच देते हैं। अगर आप किसी शादी या फेस्टिव सीजन में आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए पाँच ट्रेंडी डीपनेक चोली स्टाइल्स में से कोई एक चुनना बेस्ट रहेगा।
Best saree styles for women- सुष्मिता सेन की स्टाइल से प्रेरित 40+ महिलाओं के लिए टॉप 5 साड़ी
1. राउंड डीपनेक चोली लहंगा लुक
राउंड डीपनेक चोली सदाबहार डिज़ाइन है, जो सिंपल होने के साथ-साथ बहुत एलीगेंट भी लगती है। यह लुक हर फिगर टाइप पर सूट करता है और नेकलाइन के चारों ओर जरी या सीक्विन वर्क इसे फेस्टिव टच देता है।

- इस चोली को नेट या जॉर्जेट फैब्रिक के फ्लेयर्ड लहंगे के साथ कैरी करें।
- लाइट पेस्टल कलर जैसे मिंट ग्रीन या पिंक चुनें, ताकि चेहरा और भी फ्रेश दिखे।
- लुक को पूरा करने के लिए ऑक्सीडाइज ज्वेलरी और स्लीक हेयरबन ट्राय करें।
2. हेक्सागॉन डीपनेक चोली लहंगा लुक
हेक्सागॉन शेप डीपनेक चोली Avneet Kaur का एक फैमस ट्रेंड बना हुआ है। यह डिजाइन मॉडर्न टच देता है और शादी या रिसेप्शन पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।

- इस चोली को सिल्क या वेलवेट लहंगे के साथ मैच करें।
- गोल्डन या बरगंडी कलर कॉन्ट्रास्ट में शानदार दिखते हैं।
- हैवी जूमका और सॉफ्ट कर्ल्ड हेयरस्टाइल से पूरे आउटफिट को क्लासी अपील मिलेगी।
3. ब्रॉड डीपनेक चोली लहंगा स्टाइल
अगर आप बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक चाहती हैं तो ब्रॉड डीपनेक चोली बेस्ट ऑप्शन है। यह डिज़ाइन तब और सुंदर लगता है जब इसे मिरर वर्क या एम्ब्रॉयडरी लहंगे के साथ जोड़ा जाए।

Stylish Woolen tops for girls- 2025 के लेटेस्ट और ट्रेंडी वुलन टॉप्स, आपका स्टाइल बदल दें.
- स्किन टोन के मुताबिक ट्रेंडी कलर्स जैसे लैवेंडर, नेवी ब्लू या वाइन चुनें।
- स्ट्रेट ओपन हेयर और मिनिमल नेक पीस पहनना इस लुक को बैलेंस करता है।
- यह डिजाइन खासतौर पर दिन की शादी के लिए परफेक्ट है।
4. स्क्वायर डीपनेक चोली लहंगा डिजाइन
स्क्वायर डीपनेक डिज़ाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का बेस्ट कॉम्बिनेशन है। अवनीत कौर ने कई बार इस स्टाइल में फोटोशूट किए हैं, जो युवतियों के बीच ट्रेंड में हैं।

- रेशमी या सैटिन बेस के लहंगे के साथ इसे स्टाइल करें।
- ब्लाउज पर गोटा पट्टी या बीड वर्क अच्छी लगती है।
- स्टोन स्टडेड मांगटीका इस पूरे लुक में राजस्थानी टच लाता है।







