Navaratri Special Lehenga Collection : गरवे की रात धूम मचाये इस खूबसूरत लहंगा – चोली के साथ, देखें कलेक्शन

Navaratri Special Lehenga Collection : नवरात्रि का त्योहार परिवारों के लिए एक साथ इकट्ठा होने और जश्न मनाने का एक अच्छा समय है। इस दौरान भारत के कई हिस्सों में गरबा और डांडिया जैसे पारंपरिक नृत्यों का आयोजन किया जाता है। यह एक रंग-बिरंगा त्योहार है इसलिए हर महिला गरबा की रात पारंपरिक और स्टाइलिश दिखना चाहती है। गाने और डांस से भरी इस शाम को सेलिब्रेट करने के लिए ड्रेस या सजावट भी खास होनी चाहिए। तो क्यों न इस गरबा और डांडिया रात खूबसूरत पारंपरिक चनिया चोली को चुनकर शाम को यादगार बनाया जाए। तो आइए जानते हैं चनिया चोली के अनोखे डिजाइन के बारे में।

Printed Chaniya Choli

Navaratri Special Lehenga Collection : गरवे की रात धूम मचाये इस खूबसूरत लहंगा - चोली के साथ, देखें कलेक्शन

प्रिंटेड और कलरफुल ड्रेस हमेशा महिलाओं की पहली पसंद होती हैं। अब साड़ी और सूट के अलावा प्रिंटेड लहंगे भी फैशन स्टेटमेंट बन गए हैं। प्रिंटेड लहंगे खूबसूरत दिखने के साथ-साथ वाइब्रेंट लुक भी देते हैं। गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए यह आपकी परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

Bandhani Print Chaniya Choli

Navaratri Special Lehenga Collection : गरवे की रात धूम मचाये इस खूबसूरत लहंगा - चोली के साथ, देखें कलेक्शन

यदि आप जयपुरी या राजस्थानी प्रिंट पसंद करते हैं, तो आप बंधनी प्रिंट का विकल्प चुन सकते हैं। बंधनी प्रिंट चनिया चोली किसी भी त्योहार को खास बना सकती है। बांधनी प्रिंट लहंगे में गोटा-पट्टी, मिरर और कॉर्डी वर्क है। ये सिंगल और मल्टी कलर में आसानी से उपलब्ध हैं। आप चाहें तो इसके साथ सिल्क ड्रेप चुन्नी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। डांडिया नाइट पर ये लहंगे आपके लुक को ट्रेडिशनल बनाने में मदद कर सकते हैं।

Lehenga with A Jacket

Navaratri Special Lehenga Collection : गरवे की रात धूम मचाये इस खूबसूरत लहंगा - चोली के साथ, देखें कलेक्शन

फैशन के चलते चनिया चोली को अलग-अलग तरह से पहना जाने लगा है। आजकल महिलाएं लहंगे के साथ जैकेट पहनना पसंद करती हैं। हेवी वर्क जैकेट के साथ कंट्रास्ट लहंगा आपके लुक को बेहद स्टाइलिश बना सकता है। यह पारंपरिक लहंगे का एक नया रूप है जिसे बिना दुपट्टे के कैरी किया जा सकता है। जैकेट के साथ लहंगे के लुक को पूरा करने के लिए आप टाइट बन और हैवी ईयररिंग्स का विकल्प चुन सकती हैं।

Leave a comment