हरतालिका तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सुंदर श्रृंगार और पारंपरिक आभूषणों से खुद को सजाती हैं। खासकर सोने और डायमंड की ज्वेलरी इस दिन के लुक को और भी ग्रेसफुल बना देती है। आइए जानें कुछ ऐसी खूबसूरत इयररिंग्स डिज़ाइन्स, जिन्हें तीज पर पहनकर आप अपने लुक को और निखार सकती हैं।
Chikankari kurtis for office- ऑफिस में पहने इस तरह के 3 डिफरेंट चिकनकारी कुर्तियाँ, दिखें सबसे अलग!
1. लीफ डिजाइन गोल्ड इयररिंग्स
प्रकृति से जुड़ा ये स्टाइल हमेशा ही आकर्षक लगता है। लीफ डिजाइन गोल्ड इयररिंग्स हल्के और खूबसूरत होते हैं, जिन्हें आप ट्रेडिशनल साड़ी या लहंगे के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं। इनके डिजाइन में सिंपल एलीगेंस होती है, जो किसी भी फेस्टिव मौक़े पर आपका लुक शाही बना देता है।

2. डायमंड स्टड इयररिंग्स
अगर आप मिनिमल पर एलीगेंट लुक चाहती हैं, तो डायमंड स्टड बेस्ट ऑप्शन है। छोटे और क्लासी डायमंड स्टड इयररिंग्स हर ड्रेस के साथ सूट करते हैं। तीज के दिन जब आप मीठे पेस्टल या रेड-ग्रीन आउटफिट पहनेंगी, तब ये इयररिंग्स आपके लुक में एक रॉयल टच जोड़ देंगे।

Sarees for women- सभी त्योहारों पर ट्राई करें इस तरह के 4 साड़ियाँ, दिखे खुबसूरत!
3. डिव ड्रॉप डायमंड गोल्ड इयररिंग्स
फेस्टिव लुक को और ग्रेसफुल बनाने के लिए डिव ड्रॉप डायमंड गोल्ड इयररिंग्स एकदम परफेक्ट हैं। इनकी खूबसूरती आपके फेस पर अलग ग्लो लेकर आती है। खासकर अगर आप हेवी ट्रेडिशनल ऑउटफिट पहन रही हैं तो ये लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स आपको एक रिच और एलीगेंट अपील देंगे।

4. ट्विर्ल डायमंड स्टड गोल्ड इयररिंग्स
ट्रेंडी और यूनिक स्टाइल पसंद करने वाली महिलाओं के लिए ट्विर्ल डिजाइन बहुत खास है। इसमें गोल्ड और डायमंड का कॉम्बिनेशन ट्विस्ट पैटर्न में देखने को मिलता है, जिससे ये इयररिंग्स मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक्स में जचते हैं। तीज के अवसर पर ये आपके एथनिक लुक को और भी स्टनिंग बना देंगे।








