कुछ साल पहले तक जॉगर्स सिर्फ जिम या घर तक सीमित थे, लेकिन आज ये महिलाओं की डेली वॉर्डरोब पावर पीस बन चुके हैं। खासकर भारत में जहां मौसम, कम्फर्ट और स्टाइल तीनों साथ चलना ज़रूरी है जॉगर्स एक प्रैक्टिकल कम्फर्ट वाले कपड़ों में गिने जाते है सवाल ये नहीं कि जॉगर्स पहनें या नहीं, बल्कि उन्हें कैसे स्टाइल करें ताकि लुक आम न लगे।
1. Cropped Top + High-Waist Joggers:
भारतीय बॉडी टाइप के लिए सबसे बड़ा स्टाइल सीक्रेट है प्रोपर प्रपोर्शन। हाई-वेस्ट जॉगर्स जब क्रॉप्ड या शॉर्ट-लेंथ टॉप के साथ पहने जाते हैं, तो कमर डिफाइंड दिखती है और पैर लंबे लगते हैं।
यह लुक कॉलेज, कैफे आउटिंग या शॉपिंग के लिए आदर्श है।
- न्यूट्रल जॉगर्स (बेज, ऑलिव, ग्रे) + सॉलिड क्रॉप टॉप
- हल्की ज्वेलरी और लो-बन हेयरस्टाइल लुक को क्लीन रखता है

2. Oversized Shirt + Joggers:
ओवरसाइज़्ड शर्ट और जॉगर्स का कॉम्बिनेशन आज की अर्बन इंडियन वुमन की पहचान बन चुका है। यह लुक न ज्यादा फॉर्मल है, न जरूरत से ज्यादा कैजुअल।
- कॉटन या लिनन शर्ट गर्मी के लिए बेस्ट
- शर्ट को हाफ-टक या पूरी तरह ओपन रखकर अंदर स्लीवलेस टॉप पहनें

3. Blazer + Solid Joggers: Workwear का नया चेहरा
वर्क-फ्रॉम-होम और हाइब्रिड कल्चर ने ऑफिस फैशन को बदल दिया है। अब जॉगर्स भी वर्क-एप्रोप्रिएट हो सकते हैं अगर सही तरह से स्टाइल हों।
- सॉलिड कलर, स्ट्रक्चर्ड जॉगर्स चुनें
- फिटेड टी या टैंक टॉप के ऊपर ब्लेज़र
- पॉइंटेड फ्लैट्स या लो-हील्स के साथ लुक कंप्लीट

4. Ethnic Fusion: Joggers के साथ देसी ट्विस्ट
भारतीय फैशन की सबसे बड़ी ताकत है फ्यूजन। जॉगर्स को शॉर्ट कुर्ती, स्ट्रेट कट कुर्ता या हैंडलूम टॉप के साथ पहनकर आप एक बिल्कुल नया लुक बना सकती हैं।
- एंकल-लेंथ जॉगर्स + प्रिंटेड कुर्ती
- जूती या कोल्हापुरी सैंडल्स
- सिल्वर ऑक्सिडाइज़्ड ज्वेलरी








