भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट सबसे ज्यादा लोगो को पसंद आता है जो बजट में बेहतरीन प्रोडक्ट माना जाता है । इसी सेगमेंट में Motorola Edge 70 Fusion अपनी दमदार बैटरी, तेज प्रोसेसर और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ चर्चा में है।
Nothing Phone 4a features- 50MP ट्रिपल कैमरा और 5400mAh बैटरी के साथ लांच हुआ Nothing Phone.

डिस्प्ले फीचर्स
Motorola Edge 70 Fusion में 6.8-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1272 × 2772 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी करीब 450 ppi है। इतना हाई पिक्सल डेंसिटी स्क्रीन को बेहद शार्प बनाता है, खासकर वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है। इसके अलावा इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं जैसे- HDR10+ सपोर्ट, Pantone Validated Colors, Pantone SkinTone Validation, 100% DCI-P3 color space, 10-bit color (एक अरब से ज्यादा शेड्स) स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी दी गई है, जिससे सामान्य गिरने-पड़ने से बचाव हो सकता है।
Sony 50MP कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Fusion में 50MP + 13MP + 3-in-1 Light Sensor वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। मुख्य कैमरा Sony LYTIA 710 सेंसर के साथ आता है, जो कम रोशनी में भी बेहतर फोटो लेने में मदद करता है।
Empire Cut A-Line Dress क्यों बन गई है भारतीय महिलाओं की पहली पसंद? देखें सभी लुक.
कैमरा की मुख्य खासियतें:
OIS (Optical Image Stabilization), 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग, 32MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए
सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगिंग करने वाले यूजर्स के लिए यह कैमरा सेटअप पर्याप्त माना जा सकता है।
Snapdragon 7s Gen4 प्रोसेसर
फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen4 चिपसेट दिया गया है, जो 2.7GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। यह चिपसेट खास तौर पर मिड-रेंज डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है और गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI-आधारित फीचर्स को बेहतर तरीके से संभाल सकता है।

बड़ी बैटरी फीचर्स
Motorola Edge 70 Fusion की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। इस सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी काफी कम देखने को मिलती है।
इसके साथ मिलता है:
68W TurboPower Fast Charging, Reverse Charging इसका मतलब यह फोन जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। लंबे गेमिंग सेशन, वीडियो स्ट्रीमिंग या ट्रैवल के दौरान यह बैटरी काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
कनेक्टिविटी और डिजाइन
कनेक्टिविटी के मामले में फोन काफी अपडेटेड है- 5G, VoLTE, Vo5G सपोर्ट, Bluetooth 6.0, NFC, Wi-Fi, USB-C पोर्ट फोन का वजन 193 ग्राम और मोटाई 7.99mm है, जिससे बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह ज्यादा भारी महसूस नहीं होता। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।







