कट-आउट जंपसूट्स जहां बोल्ड और ग्लैमरस लुक देते हैं, वहीं केप स्टाइल जंपसूट रॉयल और ड्रमैटिक दिखते हैं। ऑफ-शोल्डर या प्लंज नेकलाइन वाले जंपसूट्स एलिगेंस और बोल्डनेस का सही मेल हैं। साथ ही, अनारकली इंस्पायर्ड एथनिक जंपसूट्स ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन फ्यूजन पेश करते हैं। स्टाइलिंग के लिए बोल्ड एक्सेसरीज़, sleek हेयरस्टाइल और ग्लैम मेकअप अपनाएं।
Formal Gown dresses for women-महिलाओं के लिए 5 फॉर्मल गाउन जिसेमें आप दिखेंगी सबसे अलग और खूबसूरत
1. कट-आउट जंपसूट
2025 में कट-आउट जंपसूट बहुत लोकप्रिय हो रहा है। इसमें बैक, साइड या वेस्ट पर स्टाइलिश कट्स और डिटेलिंग होती है, जिन पर अक्सर कढ़ाई या सीक्विन वर्क भी होता है। यह लुक पार्टी या बैचलर पार्टी में आपको सबसे अलग और आकर्षक बनाता है। मिरर और सीक्विन वर्क वाले हैवी कट-आउट जंपसूट नाइट पार्टी के लिए बेहतर विकल्प हैं।

2. केप स्टाइल जंपसूट
अगर आप भीड़ में कुछ ड्रमैटिक पहनना चाहती हैं, तो केप स्टाइल जंपसूट नया ट्रेंड है। इसमें जंपसूट के साथ अटैच या डिटैचेबल केप होती है जो आउटफिट को रॉयल और एलिगेंट बनाती है। सिंपल चिफॉन केप हो या हैवी एम्ब्रॉयडरी, ये स्टाइल तुरंत पार्टी की स्टार बनाता है।

3. ऑफ-शोल्डर या प्लंज नेकलाइन जंपसूट
ऑफ-शोल्डर और डीप वी नेक जंपसूट इस साल ट्रेंड में हैं। ये डिज़ाइन शोल्डर और नेकलाइन को हाईलाइट करते हैं और एलिगेंट एवं स्टाइलिश दिखते हैं। चमकीले या न्यूड कलर, फ्लुइड फैब्रिक और फिटेड वेस्ट के साथ ये आउटफिट पार्टी या कोकटेल के लिए परफेक्ट हैं।

4. अनारकली-इंस्पायर्ड और एथनिक जंपसूट
पार्टी में एथनिक और मॉडर्न लुक चाहिए तो अनारकली-इंस्पायर्ड जंपसूट बिलकुल अलग हैं। इसमें ऊपर फिटेड टॉप और नीचे फ्लेयर होता है, रिच फैब्रिक्स, एम्ब्रॉयडरी या प्रिंट्स के साथ। वेडिंग रिसेप्शन या फेस्टिव पार्टी के लिए परफेक्ट विकल्प है ये।








