पिछले 24 घंटों में टीवी रियलिटी स्टार प्रिंस नरूला के गिरफ्तार होने को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस क्लिप में उन्हें पुलिस अधिकारियों के साथ चलते हुए दिखाया जा रहा है, जिसके कारण ‘प्रिंस नरूला गिरफ्तार’ जैसे सर्च गूगल ट्रेंडिंग में चढ़ गए हैं।
Republic day Fashion 2026- 26 January के 4 स्टाइलिश फैशन लुक्स, जो देशभक्ति को बनाएं फैशन स्टेटमेंट.
लेकिन क्या सच में बिग बॉस और रोडीज जैसे मशहूर रियलिटी शोज़ के विजेता को दिल्ली मस्जिद विवाद में गिरफ्तार किया गया? इस लेख में यही सच जानिए।
वायरल वीडियो का सच: कोई गिरफ्तारी नहीं
वायरल वीडियो को देखकर कई लोग यह मान बैठे कि दिल्ली में मस्जिद विवाद के बीच प्रिंस नरूला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, सभी तथ्य यह बताते हैं कि ऐसा कोई आधिकारिक बयान या रिपोर्ट नहीं है जो यह पुष्टि करे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
दरअसल, इस वीडियो में दिख रही गिरफ्तारी की तस्वीरें एडिटेड या स्टेज्ड हैं और बाद में खुद प्रिंस नरूला ने साफ़ किया कि यह किसी शूट का हिस्सा था और वे वास्तव में गिरफ्तार नहीं हुए थे.
प्रिंस ने क्या कहा?
जब अफवाहें फैलने लगीं, प्रिंस नरूला ने मीडिया और फैन्स को स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने बताया कि यह वायरल वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था और इसका किसी भी तरह का कानूनी मामला से लेना–देना नहीं है। उन्होंने खुद कहा,
“यह एक शूट था, मैं गिरफ्तार नहीं हुआ।”
इस बयान ने तुरंत फैन्स और आलोचकों के बीच जो भ्रम फैल गया था, उसे काफी हद तक कम किया।






