सोमवार शाम दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर के पास स्थित मेट्रो स्टेशन के करीब एक चलती कार में जोरदार धमाका हुआ जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। इस हादसे में अब तक 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिस Hyundai i20 कार में यह धमाका हुआ, वह हरियाणा नंबर की थी और पुलिस जांच में सामने आया कि यह गाड़ी कई बार मालिक बदल चुकी थी.
Full Sleeves Blouse- विंटर वेडिंग में पहनें लहंगे संग फुल स्लीव्स ब्लाउज, रहें कम्फर्ट.
Delhi Red Fort blast 2025, Red Fort car explosion, Delhi car bomb attack, Hyundai i20 blast Delhi,
जांच शुरू
दिल्ली पुलिस ने घटना की जांच के लिए यूएपीए (अवैध गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) की धाराएं लगाते हुए इसे शुरुआती तौर पर ‘आतंकी हमला’ मानकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। जांच एजेंसियां फॉरेंसिक साक्ष्यों के साथ-साथ खुफिया इनपुट के आधार पर हर पहलू की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी साइट पर पहुंचकर सैंपल एकत्र किए हैं और विस्फोट सामग्री, डेटोनेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खोज जारी है.
Full Sleeves Blouse- विंटर वेडिंग में पहनें लहंगे संग फुल स्लीव्स ब्लाउज, रहें कम्फर्ट.
Delhi terrorism news 2025, Red Fort metro station blast, National Investigation Agency NIA
आशंका और आतंकी लिंक
अधिकारी स्रोतों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि यह विस्फोट एक आत्मघाती फिदायीन हमले के तौर पर अंजाम दिया गया हो सकता है। गाड़ी के मालिक डॉ. उमर मोहम्मद की पहचान प्रमुख संदिग्ध के रूप में हुई है, जो धमाके में मारे गए। उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था जिससे घबराकर यह विस्फोट अंजाम दिया गया। वहीं, सूत्रों ने इस घटना के तार पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह से जुड़े होने की भी आशंका जताई है और जांच एजेंसियां लगातार संपर्कों को ट्रैक कर रही हैं







