सावन का महीना भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। हरियाली, रिमझिम बारिश, तीज के त्योहार और महिलाओं का पारंपरिक श्रृंगार – यह सब मिलकर सावन को और भी खास बना देते हैं। इस महीने में चूड़ियां पहनने की प्रथा न केवल धार्मिक है, बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट भी बन चुकी है। बदलते दौर में चूड़ियों के डिज़ाइनों में भी काफी विविधता और प्रयोग देखने को मिल रहे हैं।
यदि आप भी सोच रही हैं कि इस सावन अपने हाथों को बेहद सुंदर और ट्रेंडी चूड़ियों से कैसे सजाएं, तो यह लेख आपके लिए है।
सावन और चूड़ियों का पारंपरिक संबंध
सावन में विशेष रूप से हरी चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। यह प्रेम, समर्पण और सौभाग्य का प्रतीक होती हैं। विवाहित महिलाएं इसे अपने पति की लंबी उम्र के लिए पहनती हैं, जबकि युवा लड़कियाँ फैशन और परंपरा दोनों को ध्यान में रखकर इसे अपनाती हैं।
आज के फैशन ट्रेंड में कौन-सी चूड़ियां हैं टॉप पर?
1. कांच की पारंपरिक हरी चूड़ियां
- सबसे ज्यादा चलन में रहने वाली क्लासिक चूड़ियां।
- हर भारतीय स्त्री की पहली पसंद।
- पारंपरिक लुक के लिए सर्वोत्तम।

2. मीना वर्क और कुंदन वाली चूड़ियां
- रिच और रॉयल लुक देने वाली चूड़ियां।
- सावन की विशेष पूजा या तीज पर विशेष रूप से पसंद की जाती हैं।

3. मल्टीकलर चूड़ियां
- अगर आप कुछ हटकर ट्राय करना चाहती हैं, तो अलग-अलग रंगों की चूड़ियों को मिलाकर पहना जा सकता है।
- सरल कपड़ों के साथ यह चूड़ियां आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं।
- NASA asteroid warning July 2025- NASA की चेतावनी! 20 मंजिला जितना एस्टेरॉयड धरती के पास से 32 हजार km की रफ्तार से निकलेगा!

अपनी ड्रेस के अनुसार कैसे मिलाएं चूड़ियां?
- साड़ी या लहंगे के साथ: कांच की चूड़ियों के सेट में गोल्डन या स्टोन वाले बैंगल्स शामिल करें।
- सलवार सूट के साथ: कम चूड़ियों में कांट्रास्ट रंग वाला सेट अधिक स्टाइलिश लगेगा।
- वेस्टर्न फ्यूजन लुक के लिए: ऑक्सीडाइज्ड या सिल्वर बैंगल्स का सेट पहनें।
- ऑफिस या लो प्रोफाइल अवसरों के लिए: मेटल या सिंगल स्टोन ब्रेसलेट-स्टाइल बंगल्स अधिक उपयुक्त हैं।







