त्योहारों, शादी-ब्याह या किसी खास मौके पर हाथों में मेहंदी रचाना हर लड़की और महिला की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। खासकर फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन्स आजकल सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप भी अपने हाथों को यूनिक और आकर्षक लुक देना चाहती हैं, तो यहां बताए गए 3 शानदार डिजाइन्स आपके लिए परफेक्ट हैं।
1. अरेबिक फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन अपनी बोल्ड लाइन्स और फ्लोरल पैटर्न के लिए जानी जाती है। इसमें बेल पैटर्न, पत्ते और जाली डिज़ाइन्स का सुंदर मिश्रण होता है। यह डिजाइन जल्दी बन जाती है और हाथों पर गहरा रंग छोड़ती है। अगर आप कम समय में कुछ क्लासी और डिफरेंट चाहती हैं, तो यह डिजाइन एकदम सही रहेगी।
टिप: आप इस डिजाइन में ग्लिटर या स्टोन का टच देकर इसे पार्टी रेडी बना सकती हैं।

2. ट्रेडिशनल इंडियन मेहंदी डिजाइन
भारतीय मेहंदी डिजाइन में मोर, कलश, दुल्हा-दुल्हन और मंडप जैसे तत्व शामिल होते हैं। यह डिजाइन फुल हैंड कवर करती है और शादी-ब्याह के मौकों के लिए परफेक्ट होती है। इसकी खास बात यह है कि इसमें बारिक डिटेलिंग होती है जो हर नजर को अपनी ओर खींच लेती है।
टिप: अगर आप ब्राइडल या फुल-फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपकी पहली पसंद होनी चाहिए।

बहन या दोस्त की शादी में ट्राई करें ये इंडो वेस्टर्न ड्रेस लुक, दिखें सबसे अलग.
3. मिनिमल मॉडर्न मेहंदी डिजाइन
जो लड़कियां सिंपल लेकिन स्टाइलिश डिजाइन चाहती हैं, उनके लिए मिनिमल मेहंदी स्टाइल बेहतर है। इसमें ज्योमेट्रिक पैटर्न, छोटे फ्लावर्स और बारीक लाइन्स का कमाल दिखता है। यह डिजाइन ऑफ़िस पार्टी या कैजुअल इवेंट्स के लिए ट्रेंडी और एलीगेंट दोनों लगती है।
टिप: इस डिजाइन को सिल्वर या गोल्ड नेल पॉलिश के साथ ट्राई करें, यह आपके हाथों को और ग्लैमरस बनाएगा।








