भारत में महिलाओं के रोज़मर्रा के फैशन में “टॉप और जींस” का कॉम्बिनेशन सबसे खाश और आसन माना जाता है। लेकिन 2026 में यह बेसिक आउटफिट भी नए स्टाइल ट्विस्ट के साथ सामने आ रहा है। अब बात सिर्फ आराम की नहीं, बल्कि उस “स्मार्ट स्टाइलिंग” की है जो साधारण कपड़ों को भी खास बना देती है।
Indo Western Look for Women- ये 4 स्टाइल्स बना देंगे हर मौके पर आपको सबसे अलग,
फैशन स्टाइलिस्ट्स का मानना है कि सही टॉप का चुनाव आपकी पूरी पर्सनैलिटी को बदल सकता है, चाहे आप कॉलेज जा रही हों, ऑफिस या वीकेंड आउटिंग पर।
1. क्रॉप टॉप के साथ हाई-वेस्ट जींस
क्रॉप टॉप और हाई-वेस्ट जींस का कॉम्बिनेशन आज की जनरेशन का फेवरेट बन चुका है। यह लुक सिर्फ ट्रेंडी नहीं, बल्कि बॉडी प्रपोर्शन को बैलेंस करने में भी मदद करता है।

2. ओवरसाइज़ शर्ट के साथ स्किनी जींस
ओवरसाइज़ शर्ट के साथ स्किनी जींस का ट्रेंड धीरे-धीरे हर उम्र की महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह लुक खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो स्टाइल के साथ आराम भी चाहते हैं।

Eid Nowruz- PM मोदी का ईद-नवरोज संदेश: शांति की अपील, साथ में सख्त संकेत
3. पेपलम टॉप के साथ फ्लेयर्ड जींस
अगर आप थोड़ा ड्रेस-अप फील चाहती हैं, तो पेपलम टॉप और फ्लेयर्ड जींस का कॉम्बिनेशन एक बेहतरीन विकल्प है। यह लुक 70s फैशन का मॉडर्न वर्जन है, जो फिर से ट्रेंड में है।

4. ग्राफिक टी-शर्ट के साथ जींस
अगर आपका स्टाइल कूल और रिलैक्स्ड है, तो ग्राफिक टी-शर्ट और बॉयफ्रेंड जींस का कॉम्बिनेशन आपको जरूर पसंद आएगा। यह लुक खासकर वीकेंड और ट्रैवल के लिए बेस्ट है।








