Bridal Jewellery Design : 2024 में बनने जा रही है दुल्हन तो आपके लिए बेस्ट है ये आकर्षक ज्वेलरी सेट

Bridal Jewellery Design : शादी करना किसी भी महिला के लिए सबसे सुखद एहसास होता है। अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं तो इस समय आप खूबसूरत ज्वेलरी डिजाइन्स देख रही होंगी, जो आपकी दुल्हन की पोशाक के साथ बिल्कुल मैच करेंगी। आभूषणों की खरीदारी अपने आप में काफी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि दुल्हन के रूप में महिलाएं सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं और इसके लिए वे अनोखे डिजाइन चाहती हैं।

शादियों के लिए आभूषणों का जबरदस्त क्रेज रहता है। लेकिन समय के साथ महिलाएं ऐसे एक्सपेरिमेंट चाहती हैं जिनमें वो खूबसूरत दिख सकें। आइए जानते हैं नई दुल्हन के लुक में आप कौन से ज्वेलरी डिजाइन्स को फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

लेयर्ड नेकलेस ( Bridal Jewellery Design )

Bridal Jewellery Design : 2024 में बनने जा रही है दुल्हन तो आपके लिए बेस्ट है ये आकर्षक ज्वेलरी सेट

इस वेडिंग सीजन आप लेयर्ड नेकलेस भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी निखरेगा। खूबसूरत लुक के लिए इन लेयर्स को अन्य आभूषणों के साथ मिलाकर पहनें।

ब्राइडल चोकर नेकलेस ( Bridal Jewellery Design )

Bridal Jewellery Design : 2024 में बनने जा रही है दुल्हन तो आपके लिए बेस्ट है ये आकर्षक ज्वेलरी सेट

इन दिनों चोकर्स काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में दुल्हन के लिए चोकर सेट खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। फायदे का सौदा इसलिए भी क्योंकि ये ज्वेलरी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती।  इसलिए अपनी शादी के दिन लहंगे से मैच करता हुआ हैवी ब्राइडल चोकर पहनें। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए इसके साथ एक लंबा नेकपीस पहनें।

पोल्की हार और झुमके ( Bridal Jewellery Design )

Bridal Jewellery Design : 2024 में बनने जा रही है दुल्हन तो आपके लिए बेस्ट है ये आकर्षक ज्वेलरी सेट

अगर आप अपनी वेडिंग ड्रेस को क्लासी लुक देना चाहती हैं तो डिफरेंट डिजाइन वाला पोल्की सेट पहन सकती हैं। इसमें बिना तराशे हीरे प्राकृतिक रूप में नजर आते हैं। पोल्की सेट एलिगेंट लुक देता है। अगर इस पोल्की सेट की बात करें तो यह आपकी वेडिंग ड्रेस के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगेगा।

1 thought on “Bridal Jewellery Design : 2024 में बनने जा रही है दुल्हन तो आपके लिए बेस्ट है ये आकर्षक ज्वेलरी सेट”

Leave a comment