Designer Saree Collection : दिवाली पर हर कोई अलग-अलग आउटफिट के ऑप्शन तलाशता है ताकि त्योहार के दिन खूबसूरत दिख सके। ऐसी कई लड़कियां हैं जो सेलिब्रिटीज की तरह दिखने की कोशिश करती हैं। इस बार दिवाली पर आप उनकी स्टाइल वाली साड़ियां पहन सकती हैं। इसके लिए आप बाजार से अलग-अलग अभिनेत्रियों द्वारा पहनी गई साड़ियां खरीद सकती हैं। आप चाहें तो इसे कस्टमाइज भी करवा सकते हैं। इससे आप साड़ी में भी बेहद खूबसूरत लगेंगी। तों चलिए खूबसूरत अभिनेत्रियों द्वारा पहनी गयी कुछ सुन्दर साड़ियाँ जिन्हें पहन आप भी पा सकती है स्टाइलिश और फैशनेबल लुक।
Parineeti saree Look
अगर शादी के बाद यह आपकी पहली दिवाली है तो आप परिणीति की साड़ी देख सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसमें सेकुइन वर्क है और इस साड़ी को बनाने के लिए रेसमी कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। आप इस लुक को ट्राई कर सकती है।
Madhuri Dixit in saree
आप भी इस दिवाली पर माधुरी दीक्षित का साड़ी लुक अपना सकती हैं। इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित फ्लोरल वर्क वाली साड़ी पहन सकती हैं। इस साड़ी में आपको हैवी फ्लोरल वर्क मिलेगा। साथ ही पूरी साड़ी में कुछ हैवी वर्क भी नजर आएगा। इसके साथ उन्होंने डिज़ाइनर ब्लाउज पहना हुआ है। आप चाहें तो इस वर्क की जगह सिंपल बॉर्डर वर्क वाली साड़ी भी पहन सकती हैं, वह लुक भी काफी अच्छा लगता है।
Bhagyashree in saree
अगर आपको गोल्डन कलर पहनना पसंद है तो आप इस दिवाली भाग्यश्री द्वारा पहनी गयी साड़ी जैसी साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी में आपको ब्लैक बॉर्डर वर्क भी मिलेगा। दिवाली पर इस तरह की साड़ी अच्छी लगती है। इसके साथ आपको सिंपल ब्लाउज पहनना चाहिए। डायमंड कट ईयररिंग्स के साथ आपका पूरा लुक बहुत अच्छा लगेगा।