Fashion Tips : दिन के हिसाब से चुने कपड़े का रंग, जीवन में आएगी सुख और शांति

Fashion Tips : सप्ताह में सात दिन होते हैं और हर दिन की अपनी-अपनी पहचान होती है। जिस तरह हमारे लिए हर दिन खास होता है, उसी तरह हर रंग भी हमारे लिए खास होता है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपको हफ्ते के किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए। रंगों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। हर रंग में अपने गुण और खासियत छुपे होते हैं।

ये रंग हमारे जीवन के साथ-साथ भाग्य में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इन सात दिनों में सभी दिनों को बेहतर बनाने के लिए उस दिन के हिसाब से कपड़ों का रंग चुनना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

सोमवार ( Fashion Tips  )

Fashion Tips : दिन के हिसाब से चुने कपड़े का रंग, जीवन में आएगी सुख और शांति

सोमवार भगवान शिव का दिन है, अर्थात यह शीतल, शांत और चंद्र दिवस है। इस दिन सफेद और बहुत हल्के रंग के कपड़े पहनना लाभकारी होता है, जैसे सफेद, सिल्वर, क्रीम, हल्का गुलाबी, हल्का नीला, न्यूट्रल और हल्का पीला। सभी सफेद और मुलायम रंग जो आंखों को ठंडक देते हैं। इस रंग को पहनने से दिन ठंडा, शांत और अच्छा रहता है।

मंगलवार ( Fashion Tips )

Fashion Tips : दिन के हिसाब से चुने कपड़े का रंग, जीवन में आएगी सुख और शांति

मंगलवार बजरंगबली का दिन है. इस दिन केसरिया, नारंगी, नारंगी-पीला, सिन्दूरी-नारंगी जैसे रंग पहनना लाभकारी होता है। यह रंग दिन को स्फूर्ति और पराक्रम प्रदान करता है और दिन को आकर्षक बनाता है।

बुधवार ( Fashion Tips )

Fashion Tips : दिन के हिसाब से चुने कपड़े का रंग, जीवन में आएगी सुख और शांति

बुधवार को गणेशजी का दिन कहा जाता है। भगवान गणेश को दूर्वा यानि हरा रंग प्रिय है। इसलिए बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें। इस दिन बुध ग्रह भी इसी रंग में दिखाई देता है। इस रंग को पहनने से आपका दिन शुभ रहेगा। यह विद्या और ज्ञान से भरपूर होगा। यह रंग आपके जीवन में हरियाली, सुख और शांति लाएगा।

गुरुवार ( Fashion Tips )

Fashion Tips : दिन के हिसाब से चुने कपड़े का रंग, जीवन में आएगी सुख और शांति

गुरुवार को विष्णु और साईं बाबा का दिन माना जाता है। इन दोनों को पीला रंग पसंद है। इसलिए गुरुवार के दिन पीला रंग पहनना लाभकारी होता है। इसके अलावा आप गोल्डन ऑरेंज रंग भी पहन सकती हैं। इससे आपका दिन शुभ रहेगा। गुरुवार का दिन बृहस्पति को समर्पित है और बृहस्पति को सभी ग्रहों में गुरु का दर्जा दिया गया है।

शुक्रवार ( Fashion Tips )

Fashion Tips : दिन के हिसाब से चुने कपड़े का रंग, जीवन में आएगी सुख और शांति

यह दिन जगत जननी का दिन माना जाता है और देवी-देवताओं को लाल रंग सबसे अधिक प्रिय है। वैसे इस दिन हर कोई गहरे रंग के कपड़े पहन सकता है। लेकिन लाल रंग पहनना अच्छा रहेगा। साथ ही इस दिन पुष्प प्रिंट वाले कपड़े पहनना भी शुभ और मंगलकारी होता है।

शनिवार ( Fashion Tips )

Fashion Tips : दिन के हिसाब से चुने कपड़े का रंग, जीवन में आएगी सुख और शांति

शनिवार शनिदेव का दिन है। इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, बैंगनी, जामुनी, जो भी काला दिखाई दे, उसके कपड़े पहनना अच्छा और लाभकारी होता है।

रविवार ( Fashion Tips )

Fashion Tips : दिन के हिसाब से चुने कपड़े का रंग, जीवन में आएगी सुख और शांति

इसे सूर्य देव का दिन कहा जाता है। इस दिन गुलाबी, नारंगी, सुनहरा रंग पहनें। इस दिन चमकीले रंग पहनने से दिन अच्छा बीतता है और प्रकृति में निखार आता है।

1 thought on “Fashion Tips : दिन के हिसाब से चुने कपड़े का रंग, जीवन में आएगी सुख और शांति”

Leave a comment