Necklace Design : ट्रेडिशनल लुक के लिए फॉलो करें इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों का स्टाइल, मिलेगा अनोखा लुक

Necklace Design : महिलाएं हमेशा अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, इसलिए वे अलग-अलग चीजें ट्राई करती रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात करें तो वह आए दिन कुछ न कुछ नया करती रहती हैं, फिर चाहे उनकी जूलरी हो या आउटफिट। उनकी हर चीज़ अनोखी और स्टाइलिश होती है। इसी वजह से फैशन ट्रेंड को फॉलो करने वाली महिलाएं बॉलीवुड एक्ट्रेस को जरूर फॉलो करती हैं। लेकिन ऐसा हर बार संभव नहीं हो पाता क्योंकि अभिनेत्रियां जो भी पहनती हैं वह काफी महंगा और फैंसी होता है। इतना महंगा वहन करना हर किसी के लिए संभव नहीं है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप बिल्कुल उनके जैसे बनें, आप अपनी खूबसूरती से भी लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। बस आपको कुछ खास काम करने होंगे। आज हम आपको कुछ खास नेकलेस डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे मिलते-जुलते डिजाइन आप बाजार से खरीदकर आकर्षक लुक पा सकती हैं।

Actress wearing gold jewellery

Necklace Design : ट्रेडिशनल लुक के लिए फॉलो करें इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों का स्टाइल, मिलेगा अनोखा लुक

अगर आप सिंपल या प्रिंटेड साड़ी पहन रही हैं तो आप इस तरह के डिजाइन वाला नेकलेस पहन सकती हैं। इस तस्वीर में दिखाए गए नेकलेस डिजाइन जैसा नेकलेस आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। यह शादी या पार्टी फंक्शन के लिए बेस्ट रहेगा।

Deepika padukone

Necklace Design : ट्रेडिशनल लुक के लिए फॉलो करें इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों का स्टाइल, मिलेगा अनोखा लुक

अगर आप खुद को क्लासी और रॉयल लुक देना चाहती हैं तो दीपिका की तरह सिल्क बनारसी साड़ी के साथ इस तरह का नेकलेस ट्राई कर सकती हैं। ये आपको गॉर्जियस लुक देगा।ये बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। आप इसे बाजार से खरीद सकते हैं। इससे मिलता जुलता डिजाइन आपको आसानी से मिल जाएगा।

Trendy Necklace Designs

Necklace Design : ट्रेडिशनल लुक के लिए फॉलो करें इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों का स्टाइल, मिलेगा अनोखा लुक

अगर आप मॉडर्न और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आपको केवल नेकलेस कैरी करना चाहिए। यह आपको नया और अनोखा लुक देता है। अगर आप किसी पार्टी फंक्शन में जा रही हैं तो इस तरह के चोकर नेकलेस को मॉडर्न और स्टाइलिश आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। आपको बस अपने बाल पीछे की ओर रखने हैं ताकि आपका नेकलेस दिख सके।

फैशन से जुड़े ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे Instagram ID से जुड़े

Leave a comment