Pink Outfit Collection : इस विंटर दे खुद को स्टाइलिश और क्लासी लुक, पहने पिंक कलर के ये आकर्षक ऑउटफिट

Pink Outfit Collection :  मौसम बदलने के साथ-साथ फैशन ट्रेंड में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। इस वजह से हम अपने कपड़ों का लुक भी खूब बदलते हैं। कुछ लोग नए डिजाइन के कपड़े खरीदकर अपने वॉर्डरोब को अपडेट करते हैं तो कुछ को ट्रेंडी रंग पहनने का मन होता है। इन दिनों  पिंक कलर काफी ट्रेंड में है। ऐसा करके आप अलग-अलग कपड़ों को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं।

co order set dress

Pink Outfit Collection : इस विंटर दे खुद को स्टाइलिश और क्लासी लुक, पहने पिंक कलर के ये आकर्षक ऑउटफिट

आप अपने विंटर कलेक्शन में को-ऑर्ड सेट जोड़ सकते हैं। इसमें आपको प्रिंटेड के साथ पिंक कलर मिलेगा। अन्यथा आप इसे सादे रंग में भी खरीद सकते हैं। ये सेट आपको ऑफ़ शोल्डर के साथ मिलेंगे। बाजार में सर्दियों के कपड़े आने शुरू हो गए हैं। इसलिए ये ड्रेस आपको आसानी से मिल जाएगी। आप इसे ऑफिस में पहन सकती हैं और कैजुअल वियर के लिए स्टाइल कर सकती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार गहरा गुलाबी या हल्का रंग ले सकते हैं।

High Neck with Pants

Pink Outfit Collection : इस विंटर दे खुद को स्टाइलिश और क्लासी लुक, पहने पिंक कलर के ये आकर्षक ऑउटफिट

अगर आप विंटर वियर में कंफर्टेबल रहना चाहती हैं तो हाई नेक वाली पिंक कलर की टॉप पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन अच्छा भी लगता है और इसे पहनने के बाद आपको ठंड भी नहीं लगेगी। इसलिए आप सिंगल शेड में  पिंक हाई नेक पा सकती हैं, नहीं तो आप डबल शेड में भी हाई नेक ड्रेस पा सकती हैं। जिन्हें पहनकर आप अपने लुक को ट्रेंडी बना सकती हैं।

Kurta Pant Set

Pink Outfit Collection : इस विंटर दे खुद को स्टाइलिश और क्लासी लुक, पहने पिंक कलर के ये आकर्षक ऑउटफिट

आप इस बार अपने कलेक्शन में पिंक कुर्ता पैंट सेट भी शामिल कर सकते हैं। यह लुक काफी सिंपल और क्लासी है। इसे खूबसूरत दिखाने के लिए आप इसके साथ हैवी वर्क वाला शॉल या श्रग पहन सकती हैं। इससे आपको ठंड नहीं लगेगी। आप खूबसूरत भी दिखेंगी।

1 thought on “Pink Outfit Collection : इस विंटर दे खुद को स्टाइलिश और क्लासी लुक, पहने पिंक कलर के ये आकर्षक ऑउटफिट”

Leave a comment