OnePlus Nord 5 5G ने अपने धाकड़ प्रोसेसर, दमदार कैमरे, और शानदार डिस्प्ले के साथ ₹25,000 से ₹35,000 के बजट में अच्छा विकल्प साबित किया है। इसका भारी बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग फीचर्स इसे ज्यादा आकर्षक बनाते हैं, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो गेमिंग या मल्टीमीडिया का भारी उपयोग करते हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन
OnePlus Nord 5 5G में 6.83 इंच का Swift AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से सुरक्षित है और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1272×2800 पिक्सल्स है। डिस्प्ले पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है, जो सुरक्षा के साथ सहज एक्सेस देता है। फोन का डिजाइन 8.1mm मोटाई के साथ है और वजन 211 ग्राम है, जो इसे थोड़ा भारी बनाता है।
कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग
इस डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है, साथ ही ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) भी शामिल है। फ्रंट कैमरा भी 50MP का है, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त है। वीडियो रिकॉर्डिंग में 4K @60fps की सपोर्ट मौजूद है, जिससे हाई-क्वॉलिटी वीडियो शूट किए जा सकते हैं।
Wedding Gift Ideas for Dulhan- बहु को देना है यादगार तोहफा? तो गिफ्ट करें उसे ऐसे 4 नेकलेस सेट.

प्रोसेसर और मेमोरी
OnePlus Nord 5 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट के साथ आता है, जो 3GHz की क्लॉक स्पीड पर चलता है। यह फोन 8GB RAM के साथ आता है और 8GB वर्चुअल RAM भी सपोर्ट करता है। स्टोरेज ऑप्शन में 256GB इन्बिल्ट मेमोरी है। मेमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है, इसलिए स्टोरेज को एक्सपैंड नहीं किया जा सकता।
कनेक्टिविटी एवं बैटरी
फोन 4G और 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है, साथ ही ब्लूटूथ v5.4, Wi-Fi, NFC, और USB-C v2.0 कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। इसमें IR ब्लास्टर भी है। पावर बैकअप के लिए 6800mAh की बड़ी बैटरी लगी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा 5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।







