टोयोटा किर्लोसकर मोटर (TKM) ने 2025 की GST दरें कम होने के बाद घोषणा की है कि वह इस कटौती का पूरा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी। इस फैसले के तहत कंपनी की कई लोकप्रिय कारों की कीमतें 3.49 लाख रुपये तक कम कर दी गई हैं। यह नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होंगी, जो कि त्योहारों के सीज़न से पहले हैं। इस कदम से कंपनी की SUVs और अन्य मॉडल ज्यादा किफायती हो जाएंगे और ग्राहकों के लिए खरीदारी और भी आसान होगी।
Hydroengineering bonus shares- 3 साल में 537% चढ़ा स्टॉक, कंपनी को मिला 3 करोड़ का काम!

सारी कारों में GST के बाद कीमतों की डिटेल
टोयोटा के इस स्लैश में Fortuner SUV को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, जिसकी कीमत 3.49 लाख रुपये तक घटाई गई है। इसके अलावा Legender की कीमत में 3.34 लाख रुपये, Vellfire में 2.78 लाख रुपये और Hilux में 2.52 लाख रुपये की कमी आई है। आमतौर पर पसंद की जाने वाली कारें जैसे Innova Crysta, Innova Hycross और Camry भी क्रमशः 1.80 लाख, 1.15 लाख और 1.01 लाख रुपये तक सस्ती हुई हैं। छोटे मॉडल Glanza, Taisor, Rumion और Urban Cruiser Hyryder की कीमतें भी 48,700 रुपये से लेकर 1.11 लाख रुपये तक कम हुई हैं।
Best Heels to Wear With Saree- साड़ी संग पहनें फ्लोरल हील्स, लुक बनेगा खूबसूरत और स्टाइलिश।
टोयोटा की विभिन्न कारों में हुई GST कटौती का पूर्ण विश्लेषण|
| मॉडल | कीमत में कटौती (रुपए में) | 
| Fortuner | ₹3,49,000 | 
| Legender | ₹3,34,000 | 
| Vellfire | ₹2,78,000 | 
| Hilux | ₹2,52,000 | 
| Innova Crysta | ₹1,80,600 | 
| Innova Hycross | ₹1,15,800 | 
| Camry | ₹1,01,000 | 
| Glanza | ₹85,300 | 
| Taisor | ₹1,11,100 | 
| Rumion | ₹48,700 | 
| Urban Cruiser Hyryder | ₹65,400 | 
 
 
 







