मानसून की उमस भरी गर्मी के लिए ये Printed Cotton Kurtis हैं बेस्ट

Printed Cotton Kurti : प्रिंटेड कॉटन कुर्तियाँ फैशन की दुनिया में एक सदाबहार नाम है। खास तौर पर मानसून की गर्मियों के दौरान उनके हवादार और हल्के गुणों के कारण इन्हें ज़्यादा पसंद किया जाता है। आजकल  इंडो-वेस्टर्न सूट भी अब आरामदायक कॉटन और खादी का उपयोग करके बनाए जा रहे हैं। ताकि स्टाइलिश लुक के साथ कंफ़र्ट भी मिले। ये कुर्तियाँ अलग-अलग प्रिंट और रंगों में आती हैं और पहनने वाले के मूड को दर्शाती हैं। जैसे पैस्ले प्रिंट, सारांश प्रिंट, ज्यामितीय प्रिंट और फ्लोरल प्रिंट। ये कुर्तियां रोजमर्रा की सैर और दोपहर के फंक्शन के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। इस गर्मी के मौसम में पहनने के लिए यहां पांच तरह की कुर्तियां दी गई हैं,जो मानसून के दौरान आपके बदन को आराम और मन को सुकून देंगी।मानसून की उमस भरी गर्मी के लिए ये Printed Cotton Kurtis हैं बेस्ट

ये येलो व्हाइट प्रिंटेड कॉटन कुर्ती सेट बहुत ही प्यारा है। अनारकली पैटर्न वाले फ्रॉक के साथ पैन्ट का कॉमबीनेशन एकदम फिट बैठ रहा है। बॉर्डर लाइन वाले नेक से ये और भी ज़्यादा सुंदर लग रहा है। मानसून की गर्मी मे आपको कहीं बाहर जाना हो तो ये बिल्कुल सही है।मानसून की उमस भरी गर्मी के लिए ये Printed Cotton Kurtis हैं बेस्ट

ये ब्लू प्रिंटेड कॉटन कुर्ती सेट भी बहुत ही बेहतर है। अगर आप डार्क और चटख रंग पसंद करती हैं तो, ये कुर्ती प्लाज़ो सेट आपके लिए सही है। फ्रंट कट कुर्ती के साथ सलीव्स मे स्ट्राइप का बॉर्डर इसे अलग लुक दे रहा है। मानसून की उमस भरी गर्मी के लिए ये Printed Cotton Kurtis हैं बेस्ट

बेल बूटियों के प्रिन्ट वाला ये कॉटन फ़्रॉक कुर्ती सिम्पल लुक के लिए परफेक्ट है। व्हाइट फ्रॉक पर गुलाबी प्रिन्ट काफ़ी जँच रहा है। सलीव्स और नीचे के घेर को रेड कलर की पाइपिंग से हाइलाइट किया गया है, जिससे इसका लुक उभरकर आ रहा है। मानसून की उमस भरी गर्मी के लिए ये Printed Cotton Kurtis हैं बेस्ट

ये व्हाइट और ब्लैक कॉटन कुर्ती सेट बहुत ही सुंदर है। इसे पहनकर आपको काफ़ी यूनिक और एलीगेनट लुक मिलेगा। कुर्ते पर किया गया ब्लैक प्रिन्ट तो खूबसूरत है ही, पैन्ट के नीचे बने बॉर्डर से इसके लुक मे चार चांद लग गए हैं। मानसून की उमस भरी गर्मी के लिए ये Printed Cotton Kurtis हैं बेस्ट

बेज और मैरून के कॉमबीनेशन वाला ये प्रिंटेड कुर्ती सेट भी मानसून की गर्मी के लिए सही है। साथ मे दुपट्टे और पैन्ट पर बेज और मरून स्टैप मे वेव प्रिन्ट किया गया है जो काफ़ी अच्छा लग रहा है।

Leave a comment