IAS TRANSFER MP: मध्य प्रदेश में चार आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। सुखबीर सिंह की जगह संजीव झा को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। सुखबीर सिंह को प्रमुख सचिव, कौशल विकास एवं दिव्यांगजन रोजगार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रघुराज एम आर को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग से हटाकर सचिव, श्रम विभाग पदस्थ किया गया है। अनिल सुचारी को आयुक्त, सागर संभाग पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा कई प्रशासनिक बदलाव भी किए गए हैं। उमाकांत उमराव को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश पदस्थ कर श्रम विभाग पदस्थ किया गया है। अनिल सुचारी को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग पदस्थ कर आयुक्त, सागर संभाग पदस्थ किया गया है।
मुकेश चंद्र गुप्ता को सचिव, मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग एवं सदस्य, ग्वालियर राजस्व मंडल पदस्थ किया गया है। विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग पदस्थ किया गया है। नीरज मंडलोई को अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
 
 
 







