हरतालिका तीज महिलाओं के लिए एक खास त्योहार है, जो उनकी सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को नई चमक देता है। खासकर न्यूली मैरिड यानी नवविवाहित महिलाओं के लिए यह अवसर बेहद खास होता है, जब वे पारंपरिक और शाही रजवाड़ी कंगनों के साथ अपने हाथों को सजाती हैं। आईए जानते हैं हरतालिका तीज पर पहनने वाले तीन खास रजवाड़ी कंगन के बारे में।
गोल्डन कुंदन रजवाड़ी कंगन
गोल्डन कुंदन कंगन की बनावट और चमक हर किसी का मन मोह लेती है। ये कंगन शाही कुंदन स्टाइल में बनते हैं जिसमें सोने का रंग और पारंपरिक कुंदन जड़े होते हैं। इस कंगन की खूबसूरती और भारीपन नवविवाहित महिलाओं के हाथों को एक रॉयल लुक देता है, जो हरतालिका तीज के अवसर पर राजसी अंदाज में चमकता है।

मीनाकारी कलरफुल रजवाड़ी कंगन
मीनाकारी कंगन अपने रंग-बिरंगे रुझान और आकर्षक डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। ये कंगन पारंपरिक भारतीय कला का अक्स होती हैं, जो किसी भी आउटफिट को जीवंत और रंगीन बनाती हैं। नवविवाहित महिलाएं हरतालिका तीज पर मीनाकारी कंगनों को चुनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

Floral Maxi Dresses with Sleeves- रियल यूजर्स की पसंद के टॉप 5 स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प
गोल्डन ब्रास रजवाड़ी कंगन
गोल्डन ब्रास कंगन भी रजवाड़ी ज्वैलरी में एक खास स्थान रखते हैं। यह हल्के वजन में आती हैं, फिर भी देखने में बेहद भव्य लगती हैं। इस तरह के कंगन किसी भी पारंपरिक पोशाक के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं और नवविवाहित महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं, खासतौर पर त्योहारों पर सहजता और शाहीपन दोनों देना।








