टीचर्स डे पर स्टाइल और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बो होता है लाइटवेट साड़ी। इस दिन टीचर्स को आरामदायक और साथ ही खूबसूरत दिखने के लिए खास साड़ी स्टाइल्स को अपनाना चाहिए।
सिंपल प्रिंट वाली साड़ी टीचर्स डे पर करें स्टाइल
सिंपल प्रिंट वाली लाइटवेट साड़ी पहनना एक शानदार विकल्प है क्योंकि यह न सिर्फ देखने में सुंदर होती है बल्कि पहनने में भी बेहद कंफर्टेबल रहती है। इस साड़ी में अधिकतर स्टोन वर्क या गोटा वर्क नहीं होता, जिससे यह स्कूल या क्लासरूम जैसे माहौल के लिए परफेक्ट रहती है।

मल्टी कलर डिजाइन वाली साड़ी टीचर्स डे पर करें वियर
अगर टीचर्स अपना लुक ज्यादा आकर्षक और रंगीन बनाना चाहती हैं तो मल्टी कलर डिज़ाइन वाली साड़ी परफेक्ट होगी। इसमें हल्के कलर बेस के साथ कई रंगों के प्रिंट होते हैं जो लुक को फ्रेश और यंग बनाते हैं। इस तरह की साड़ी के साथ डार्क कलर ब्लाउज पहनकर लुक को और भी ब्यूटीफुल बनाया जा सकता है।

Ujjain SBI bank robbery- उज्जैन के SBI बैंक से 2 करोड़ के आभूषण और 8 लाख चोरी|
ऑम्ब्रे शेड वाली साड़ी को टीचर्स डे पर करें वियर
ऑम्ब्रे शेड वाली साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं और टीचर्स डे पर पहनने के लिए यह एक स्मार्ट विकल्प हैं। ये साड़ियां दिखने में आकर्षक होने के साथ-साथ हल्की और कम्फर्टेबल भी होती हैं। ऑम्ब्रे शेड का ग्रेडिएंट रंग लुक को दिलकश बनाता है, जिससे टीचर का प्रोफेशनल और एलिगेंट अंदाज दोनों ही उभरकर सामने आता है।








