पार्टी लुक में शीयर टॉप पहनना बेहद आकर्षक होता है। इसे लेस या सिक्विन ब्रालेट के साथ पहनकर ग्लैमरस बनाया जा सकता है। हाई हील्स और बोल्ड मेकअप से यह लुक और निखरता है। फॉर्मल मौके पर शीयर टॉप के अंदर सिल्क या कॉटन कैमिसोल पहनें और इसे टेलर्ड ट्राउजर या पेंसिल स्कर्ट के साथ पेयर करें।
पार्टी लुक में शीयर टॉप को यूं करें स्टाइल
पार्टी में अगर स्टनिंग और ग्लैमरस लुक चाहिए तो शीयर टॉप एक बेस्ट ऑप्शन है। इसे लेस ब्रालेट या सिक्विन ब्रालेट के साथ पहनें। इसके साथ फिट फॉर्मल स्कर्ट या स्किनी जींस कैरी करें। हाई हील्स और बोल्ड मेकअप से लुक को और परफेक्ट बनाएं। स्टेटमेंट ईयररिंग्स और क्लच बैग जरूर लें।

India hockey team Asia Cup- भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप फाइनल में कोरिया को हराकर इतिहास रचा|
फॉर्मल लुक में शीयर टॉप को यूं करें स्टाइल
शीयर टॉप को ऑफिस या फॉर्मल मौके पर पहनना भी आसान है। इसके अंदर सिल्क या कॉटन कैमिसोल पहनें। इसे टेलर्ड ट्राउजर या पेंसिल स्कर्ट के साथ पेयर करें। ऊपर से ब्लेज़र डालें तो आपका लुक क्लासी और प्रोफेशनल लगेगा। एक्सेसरीज़ को सिंपल और मिनिमल रखें। पॉइंटेड पंप्स पहनें।

कैज़ुअल लुक में शीयर टॉप को यूं करें स्टाइल
दिन की कैज़ुअल आउटिंग के लिए शीयर टॉप के अंदर ब्रालेट या टैंक टॉप पहनें। इसे मॉम जींस या डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर करें। स्नीकर्स और टोट बैग के साथ लुक को पूरा करें। सादे नेकलेस और बड़े सनग्लासेस के साथ ये लुक बहुत फ्रेश और आरामदायक लगेगा।








