करवा चौथ पर महिलाओं के लिए मेहंदी का अलग ही महत्व होता है। यह त्योहार सिर्फ व्रत का नहीं, बल्कि सज-धज कर सुंदर दिखने का भी होता है। अगर इस बार नए और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन अपनाना चाहती हैं, तो ये चार खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस खास आपके लिए हैं।
Earrings for Karwa Chauth 2025- करवा चौथ पर पहनें ऐसे 4 ग्लैमरस स्टेटमेंट इयररिंग्स, दिखें सबसे अलग.
1. दूल्हा-दुल्हन थीम मेहंदी डिजाइन
अगर पहली बार करवा चौथ मनाई जा रही है, तो दूल्हा-दुल्हन वाले मेहंदी डिजाइन सबसे अच्छा विकल्प हैं। इसमें छोटे-छोटे पति-पत्नी के चित्र हथेली पर बनाए जाते हैं जो बहुत ही यूनिक और खास दिखते हैं।

2. चांद और दीया वाला डिजाइन
करवा चौथ चांद देखने का त्योहार है, इसलिए मेहंदी में चांद और दीया का डिजाइन लगना बेहद शुभ माना जाता है। यह डिजाइन पारंपरिक होने के साथ-साथ आकर्षक भी लगता है।

Mehndi designs Karwa Chauth – करवा चौथ पर लगवाएं आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन, हाथों में खिल उठे रंग
3. मिनिमल डिजाइन
अगर आप सिंपल और क्लासी लुक पसंद करती हैं, तो मिनिमल मेहंदी डिजाइन सबसे सही रहता है। इसमें डॉट्स, पतली लाइन्स और फूलों के छोटे पैटर्न होते हैं, जो हाथों को खास बनाते हैं।

4. फूल और बेल वाला फूलों भरा डिजाइन
यह डिजाइन फूलों के सुंदर पैटर्न और बेल की डिजाइनों से भरा होता है। यह पारंपरिक और सुंदर लगता है और हाथों में खूबसूरती और गरिमा दोनों लाता है।

 
 
 







