Rajputana choker necklace- भारतीय परंपरा में साड़ी और ज्वेलरी का रिश्ता हमेशा से खास रहा है। जब बात बनारसी साड़ी की होती है, तो खूबसूरती और रॉयल लुक अपने आप दोगुना हो जाता है। लेकिन अगर इस क्लासिक साड़ी को सही ज्वेलरी के साथ पेयर किया जाए, तो इसका चार्म कई गुना बढ़ जाता है। आज हम बात कर रहे हैं राजपूताना चोकर की, जो बनारसी साड़ी को एक शाही और ग्रेसफुल टच देता है।
Winter Party Blazers- इस विंटर पार्टी में छा जाएं इन स्टाइलिश ब्लेजर्स के साथ, दिखें स्मार्ट.
गोल्डन कुंदन राजपूताना चोकर
अगर आप किसी शादी या फेस्टिव फंक्शन में जा रही हैं तो गोल्डन कुंदन राजपूताना चोकर सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसके पारंपरिक डिजाइन और सुनहरे जड़ाऊ पैटर्न बनारसी साड़ी की रेशमी चमक के साथ गजब का कॉन्ट्रास्ट बनाते हैं। यह नेकलेस आपकी गर्दन पर बस चमक ही नहीं, बल्कि एक रॉयल पहचान भी छोड़ जाता है।

मीनाकारी राजपूताना चोकर
रंगों और डिज़ाइन की बारीकी अगर आपका स्टाइल स्टेटमेंट है, तो मीनाकारी राजपूताना चोकर को जरूर ट्राई करें। इसके सुंदर कलर कॉम्बिनेशन और हस्तनिर्मित डिटेल्स साड़ी के हर रंग के साथ मेल खाते हैं। जयपुरी आर्ट का यह नमूना आपके पूरे लुक को एथनिक और ट्रेंडी दोनों बना देता है।

ब्लास्ट से 7 घंटे पहले 12वीं के छात्र की पोस्ट ने सबको भावुक कर दिया, हो रही वायरल.
पर्ल बीड्स जड़ाऊ राजपूताना चोकर
जिन्हें थोड़ा सॉफ्ट और एलिगेंट लुक पसंद है, उनके लिए पर्ल बीड्स जड़ाऊ राजपूताना चोकर एकदम सही विकल्प है। सफेद मोतियों की सौम्यता और जड़ाऊ काम की चमक मिलकर ऐसा संतुलन बनाती है जो हर अवसर पर आकर्षण का केंद्र बन जाए। बनारसी साड़ी के साथ यह ज्वेलरी आपको एक शाही और गरिमामय रूप देती है।








