mufflers for women winter fashion- सर्दियां शुरू होते ही हर लड़की की अलमारी में एक चीज़ ज़रूर शामिल हो जाती है — मफलर। ये न सिर्फ ठंड से बचाते हैं बल्कि पूरा लुक भी अपग्रेड कर देते हैं। सही मफलर आपके विंटर आउटफिट को फैशनेबल और क्लासी दोनों बना सकता है।
Jewelry for Lehenga- सफेद लहंगा के साथ पहनें इस तरह के ज्वेलरी सेट, लुक दिखे सबसे अलग.
1. मल्टीकलर मफलर
अगर आप विंटर में भी चमकदार और फंकी लुक चाहती हैं तो मल्टीकलर मफलर आपके लिए परफेक्ट हैं। ये किसी भी सिंपल जैकेट या कोट के ऊपर पहनने पर पूरे आउटफिट में वाइब्रेंट टच देते हैं। इन्हें जींस या स्कर्ट दोनों के साथ पेयर किया जा सकता है।

2. प्रिंटेड मफलर
प्रिंटेड मफलर उन लड़कियों के लिए बेस्ट हैं जो अलग और क्रिएटिव फैशन पसंद करती हैं। फ्लोरल, ऐनिमल या ज्योमेट्रिक प्रिंट वाले मफलर आपके सर्दियों के लुक में दिलचस्पी बढ़ा देते हैं। इन्हें खासकर मोनोक्रोम ड्रेसेज़ के साथ ट्राय करें, ताकि प्रिंट्स ज्यादा उभरकर आएं।

Jewelry for Lehenga- सफेद लहंगा के साथ पहनें इस तरह के ज्वेलरी सेट, लुक दिखे सबसे अलग.
3. चेक प्रिंट मफलर
चेक प्रिंट मफलर हमेशा से विंटर फैशन का अहम हिस्सा रहे हैं। चाहे ऑफिस लुक हो या कॉलेज स्टाइल, ये हर जगह फिट बैठते हैं। इन्हें ब्राउन, ग्रे या ब्लैक वूल कोट्स के साथ पहनने पर एक परफेक्ट इंग्लिश स्टाइल मिलता है। स्कार्फ की तरह टाई करें या ओपन ड्रेप में रखें, दोनों ही लुक्स में ये शानदार लगते हैं।








