Banarasi handbags for wedding- शादी के मौके पर हर महिला चाहती है कि वह अपने लुक को कुछ खास और यादगार बना सके। ऐसे में परिधान के साथ सही एक्सेसरीज का होना जरूरी है। अगर आप भी अपने वेडिंग आउटफिट के साथ कुछ हटकर और शानदार जोड़ना चाहती हैं, तो बनारसी हैंडबैग्स इस काम के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। बनारसी सिल्क की खानदानी कला और इसकी नाज़ुक कढ़ाई वाले हैंडबैग हर महिला के स्टाइल में चार चांद लगा देते हैं, और ये हैंडबैग न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि आपके पूरे लुक को एक एथनिक शाही टच देते हैं।
winter wedding outfits- ब्लैक शॉल से पाएं रॉयल टच: विंटर वेडिंग के लिए परफेक्ट स्टाइल गाइड.
क्लासिक बनारसी पोटली हैंडबैग
अगर आप छोटी और प्यारी चीज़ों के लिए कुछ खास खोज रही हैं तो बनारसी सिल्क की पोटली हैंडबैग आपके लिए बन सकती है। इसका पारंपरिक डिज़ाइन और मखमली टच आपके पारंपरिक वेडिंग आउटफिट के साथ खूबसूरती से मेल खात्ता है। यह हैंडबैग पोशाक के साथ एकदम सिंक्रनाइज़ रहती है और आपको भीड़ से अलग दिखाती है।

आकर्षक फ्लोरल प्रिंटेड क्लच
वेडिंग में हर महिला चाहती है कि उसका सामान स्टाइलिश और आसान हो। बनारसी फ्लोरल प्रिंटेड क्लच इस बात के लिए एक शानदार विकल्प है। इसकी नाजुक कढ़ाई और कलरफुल डिज़ाइन आपके आउटफिट के साथ गज़ब का कंप्लीमेंट बनेंगे। साथ ही यह खास मौके पर आपके छोटे जरूरी सामानों को संभालने में भी काम आएगा।

क्रॉसबॉडी बैग
अगर आप कुछ ऐसा चाहती हैं जो पारंपरिक और मॉडर्न दोनों का मेल हो, तो बनारसी सिल्क क्रॉसबॉडी बैग आपके लिए परफेक्ट है। यह बैग आपको शादी के समारोह में आराम और स्टाइल दोनों देता है। इसका डिजाइन हल्का और आधुनिक है, जो लंबी घुमक्कड़ी में भी आपकी सहूलियत बढ़ाता है।
Mufflers Style Ideas- ठंड के मौसम में लड़कियों के लिए बेस्ट और ट्रेंडी मफलर डिजाइंस,
ब्राइडल हैंडबैग विद टैसल डिटेलिंग
शादी के लिए खास डिज़ाइन की गई ब्राइडल हैंडबैग, जिसमें टैसल डिटेलिंग होती है, बहुत ही सुंदर लगती है। ये बांधने में आसान और देखने में शानदार होती हैं। आपके गाउन या साड़ी के साथ ये बैग आपके पूरे वेडिंग लुक को रॉयल फिनिश देते हैं।








