शादी के माहौल में दुल्हन भले ही सबसे ज़्यादा नज़रों में रहती हो, लेकिन उसकी बहनें भी कम नहीं झलकतीं। आखिरकार सबकी निगाहें उस पर भी जाती हैं जो स्टाइल और एलीगेंस का परफेक्ट बैलेंस बनाए। अगर आप अपने लुक को लेकर सोच रही हैं कि कौन सा लहंगा आपको सबसे ज्यादा सूट करेगा, तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है। चलिए जानते हैं इस सीजन के तीन ऐसे लहंगे जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
Velvet Saree trends for Women- वेलवेट साड़ी के नए डिज़ाइन, जो देंगें आपको खुबसूरत लुक.
ऑर्गेंजा सिल्क फ्लोरल प्रिंट लहंगा
अगर आप सॉफ्ट, फ्रेश और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो ऑर्गेंजा सिल्क फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा आपके अंदाज़ को बिल्कुल नया मोड़ देगा। इसकी हल्की शाइन और फ्लोरल प्रिंट इसे दिन की शादी या हल्दी समारोह के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यह ड्रेस आपके लिए खूबसूरत होगी क्योंकि इसका टेक्सचर आपकी पर्सनालिटी को ग्रेस के साथ उभारता है। एक मिनिमल ज्वेलरी सेट के साथ यह लहंगा आपकी पूरी लुक को नैचुरल चार्म देगा।

मुगल प्रिंटेड फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाइन कलर लहंगा
अगर आप अपने लुक में थोड़ी शाही झलक चाहती हैं, तो यह वाइन कलर लहंगा आपको सबकी निगाहों का केंद्र बना सकता है। मुगल प्रिंट और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी का मेल इसे क्लासिक फील देता है, जो रात की शादी या रिसेप्शन पार्टी के लिए एकदम ट्रेंडी विकल्प है। इस ड्रेस की सबसे खूबसूरत बात इसका डीप कलर टोन है, जो हर स्किन टोन पर शानदार लगता है। साथ ही इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी या कंट्रास्ट चोकर सेट इसे और भी निखार देता है।

Short Woolen Skirts for Girls- विंटर पार्टी के लिए कूल और ट्रेंडी वुलन स्कर्ट स्टाइल,
मल्टी कलर लाइट ग्रीन डिजिटल प्रिंट लहंगा
अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो यह मल्टी कलर लाइट ग्रीन डिजिटल प्रिंटेड लहंगा आपके लिए बेस्ट पिक होगा। इसका वैibrant कलर कॉम्बिनेशन और डिजिटल प्रिंट इसे मॉडर्न और यूथफुल लुक देता है। यह उन दुल्हन की बहनों के लिए खास है जो अपने स्टाइल में थोड़ा प्लेफुल टच पसंद करती हैं। यह ड्रेस आपके लिए बहुत खूबसूरत होगी क्योंकि यह न केवल फ्रेश दिखती है बल्कि हर एंगल से कैमरा-रेडी भी है।








