बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते जो हुआ, उसने सभी दर्शकों को हैरान कर दिया। शो में उस वक्त माहौल गरम हो गया जब एक टास्क के दौरान मालती चहर और फराह के बीच तीखी बहस ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों के बीच शब्दों की जंग इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते मालती चहर ने फराह को लात मार दी, जिससे पूरा घर शॉक में आ गया।
Meenakari Earrings Designs- वेडिंग में अलग लुक के लिए टॉप मीनाकारी इयररिंग्स, आपको बनाये खास.
टास्क के दौरान बढ़ा तनाव
इस हफ्ते बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को टीम टास्क दिया था, जिसमें जीतने के लिए हर कोई किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखा। फराह ने मालती पर धोखा देने का आरोप लगाया, जिस पर मालती भड़क गईं। पहले तो दोनों के बीच बहस हुई, लेकिन जल्द ही यह झगड़ा शारीरिक टकराव में बदल गया। कैमरे के सामने यह सब देखकर बिग बॉस ने तुरंत हस्तक्षेप किया।







