भारत में शादी का मौसम सिर्फ़ कपड़ों का नहीं, पूरे पर्सनैलिटी का फैशन टेस्ट होता है। कढ़ाई वाला लहंगा, स्लीक साड़ी या Indo-Western गाउन- सब पर नज़र जाती है, लेकिन जो चीज़ लुक को “complete” से “class apart” बनाती है, वह है आपका बैग। 2026 के Shaadi में बैग स्टाइल की पहचान बन चुके हैं। यहां हैं वो 4 बैग ट्रेंड, जो हर शादी, रिसेप्शन और संगीत में आपको भीड़ से अलग खड़ा कर देंगे।
1. Embellished Potli:
पोटली अब सिर्फ़ ट्रेडिशनल एक्सेसरी नहीं रही। इस सीज़न सीक्विन, मोती और जरी वर्क से सजी मिनी पोटलियां हाई-फैशन स्टेटमेंट बन चुकी हैं। ब्राइड्समेड्स से लेकर दुल्हन की बहन तक, पोटली का सॉफ्ट सिलुएट और रिच टेक्सचर एथनिक लुक में रॉयल टच जोड़ता है। खास बात यह है कि ये हाथ में पकड़ने पर फोटो में बेहद ग्रेसफुल दिखती हैं- यानी स्टाइल और सोशल-मीडिया दोनों का फायदा।

2. Box Clutch:
ज्योमेट्रिक शेप वाली बॉक्स क्लच अब सिर्फ़ कॉकटेल पार्टी तक सीमित नहीं रहीं। मेटैलिक फिनिश, मीनाकारी प्रिंट और मदर-ऑफ-पर्ल डिटेलिंग वाली क्लच लहंगे और साड़ियों के साथ एक बोल्ड कंट्रास्ट बनाती हैं। ये उन महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं जो पारंपरिक आउटफिट में भी कंटेम्पररी एज चाहती हैं। छोटा सा स्क्वायर बैग, लेकिन उसका असर पूरे लुक को “editorial” बना देता है।

whatsapp status ads update 2026- WhatsApp स्टेटस के लिए पैसे लगेंगे? जानिए कंपनी की नई पॉलिसी,
3. Mini Top-Handle Bag:
यूरोपियन विंटेज फैशन से प्रेरित मिनी टॉप-हैंडल बैग अब भारतीय वेडिंग में भी ट्रेंड कर रहे हैं। सिल्क या वेलवेट फिनिश, सॉफ्ट पेस्टल या ज्वेल टोन, ये बैग खासकर Indo-Western और स्लीक साड़ी लुक्स के साथ कमाल लगते हैं। हाथ में कैरी किया हुआ यह स्ट्रक्चर्ड बैग एलिगेंस और कॉन्फिडेंस दोनों का संकेत देता है।

4. Statement Sling:
लंबी शादियों में घंटों खड़े रहना हो या डांस फ्लोर पर फ्री मूवमेंट चाहिए, स्लिंग बैग सबसे प्रैक्टिकल चॉइस है। लेकिन 2026 का स्लिंग साधारण नहीं है। एम्ब्रॉयडरी स्ट्रैप, बीडेड चेन और ब्राइट कलर ब्लॉकिंग इसे फैशन-फॉरवर्ड बनाती है। ये खासकर मेहंदी और हल्दी जैसे फंक्शंस में यंग, फ्रेश वाइब देते हैं।








