सिंगापुर, 25 मार्च 2026: असम के लोकप्रिय गायक ज़ुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत के पीछे छिपे सवालों पर आज सिंगापुर के स्टेट कोरोनर कोर्ट ने मुहर लगा दी। पिछले साल 19 सितंबर को लाजरस द्वीप के पास यॉट पार्टी के दौरान डूबने से हुई उनकी मौत को दुर्घटना करार देते हुए कोर्ट ने सिंगापुर पुलिस कोस्ट गार्ड (पीसीजी) की जांच को पूरी तरह सही ठहराया है। स्टेट कोरोनर एडम नखोदा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि जांच में कोई साजिश या फाउल प्ले का सबूत नहीं मिला।
गवाहों के लिए गए बयान
यह फैसला आया है एक लंबी कोरोनर इंक्वायरी के बाद, जिसमें 35 गवाहों के बयान लिए गए। पीसीजी के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट डेविड लिम ने जनवरी में कोर्ट को बताया था कि ज़ुबीन ने यॉट से कूदने से पहले लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था। वे शराब पी चुके थे और स्नैक्स-ड्रिंक्स के साथ पार्टी एंजॉय कर रहे थे। यॉट पर CPR ट्राई किया गया, लेकिन सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल पहुंचते ही दोपहर 5:13 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कोरोनर ने पीसीजी की ‘कॉम्प्रिहेंसिव जांच’ की तारीफ की, जिसमें कोई संदिग्ध परिस्थिति नहीं पाई गई।
किफायती प्रिंटेड समर कुर्ती 2026 टॉप 5 पैटर्न जो बजट में लाएं स्टाइल
पत्नी ने उठाए सवाल
ज़ुबीन की पत्नी ने कोर्ट में सवाल उठाए थे कि क्या कोई साजिश थी? लेकिन कोर्ट ने साफ कहा पीसीजी ने हर एंगल चेक किया, असम एसोसिएशन सिंगापुर का न्योता भी सामान्य था। वे ज़ुबीन को फेस्टिवल के लिए बुलाए थे और उनकी सिंगापुर यात्रा को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की। मौत का सर्टिफिकेट डूबने से जारी हुआ।
महिलाओं के लिए ट्रेंडी समर टॉप्स जो भारत की गर्मी में लाएंगे स्टाइल
60 से ज्यादा शिकायत 5 गिरफ्तार
भारत में यह मामला खूब सुर्खियां बटोर चुका था। असम पुलिस की SIT ने विषाक्तता जांच की थी, जहां ज़हर के एंगल पर शक हुआ था। 60 से ज्यादा शिकायतें आईं, पांच लोग गिरफ्तार हुए लेकिन सिंगापुर पुलिस ने शुरू से ही फाउल प्ले नकारा। असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरा पोस्टमॉर्टम कराया, लेकिन अब सिंगापुर कोर्ट का फैसला अंतिम नजर आता है।
ज़ुबीन गर्ग असम के ‘रॉकस्टार’ अपनी धुनों से लाखों दिल जीत चुके थे। उनकी मौत ने फैंस को झकझोर दिया, लेकिन कोर्ट का यह फैसला शायद सुकून देगा। क्या यह अंत है सवालों का? असम में फैंस अभी भी #JusticeForZubeenGarg ट्रेंड चला रहे हैं।







