मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बेखौफ बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कतवारू का पूरा इलाके में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
वारदात का घटनाक्रम
प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, राजीव कुमार सिंह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। तभी एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे ‘गमछाधारी’ हमलावर ने वकील के बिल्कुल करीब जाकर अपने पास मौजूद देशी तमंचे से उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही राजीव कुमार सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Matching Bra and Panty Sets: ऑनलाइन खरीदें ये 5 ट्रेंडी सेट्स, जो देंगे परफेक्ट कॉन्फिडेंस
जब बाइक ने दिया धोखा
हत्याकांड के बाद जो हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद जब मुख्य हमलावर बाइक पर बैठा, तो दूसरे बदमाश ने भागने के लिए बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उसने 19 बार किक ट्राई की, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई।
इस दौरान आसपास के लोग शोर मचाते हुए उनकी ओर दौड़ने लगे। भीड़ को पास आता देख गमछाधारी बदमाश ने अपना तमंचा बाइक के बगल में रखे बैग में डाला और खुद कमान संभाली। उसकी तीन कोशिशों के बाद आखिरकार बाइक स्टार्ट हुई। इस बीच, दूसरा हमलावर भीड़ को डराने के लिए तमंचा दिखाकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर करता रहा। अंततः दोनों हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे।
नाबालिग निकली मोनालिसा रद्द होगी शादी पॉस्को में मामला दर्ज केरल DGP दिल्ली तलब!
पुलिस की कार्रवाई और स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा नजर आ रहा है।
- मुख्य बिंदु:
- मृतक और आरोपी एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
- पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है।
- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गई हैं।
इस घटना के बाद मिर्जापुर के अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। बार एसोसिएशन ने सुरक्षा की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। फिलहाल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।







