होम Best Offer लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज टेक्नोलॉजी बिजनेस अन्य

रिश्तों की ‘बेवफाई’ और खाकी का खौफ, युवक ने लस्सी में सल्फास घोलकर दी जान

By: डिजिटल डेस्क

On: Monday, April 27, 2026 11:57 PM

kanpur-akash-kumar-suicide-mami-affair-video
Google News
Follow Us
---Advertisement---

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 24 वर्षीय युवक, आकाश कुमार ने अपनी मामी के साथ प्रेम प्रसंग में मिली नाकामी और पुलिस की संभावित कार्रवाई के डर से होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। युवक ने मौत को गले लगाने से पहले बाकायदा लस्सी में सल्फास मिलाते हुए अपना एक वीडियो बनाया और उसे अपनी बहन को सेंड कर दिया।

प्रेम प्रसंग और धोखे की दास्तान

जानकारी के मुताबिक, उन्नाव का रहने वाला आकाश कुमार (24) लखनऊ में रहकर काम करता था। इसी दौरान उसका प्रेम प्रसंग अपने ही रिश्ते की मामी के साथ शुरू हो गया। मामी दो बच्चों की मां है और वह भी लखनऊ में ही रहती थी। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ साल से दोनों के बीच संबंध थे।

10 रुपये का बिस्किट’ फेम शादाब जकाती की बढ़ीं मुश्किलें, शोरूम उद्घाटन के दौरान हंगामे पर FIR दर्ज

चार दिन पहले ही इस अवैध रिश्ते की जानकारी आकाश के मामा को हुई, जिसके बाद परिवार में भारी हंगामा हुआ। खुद को फंसता देख मामी ने आकाश का साथ देने के बजाय सारा आरोप उसी पर मढ़ दिया और रिश्ते से साफ मुकर गई।

पुलिस केस और हत्या की धमकी से टूटा युवक

मामा ने इस मामले में लखनऊ के काकोरी थाने में आकाश के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस की कार्रवाई के डर और प्रेमिका (मामी) की बेवफाई से आकाश मानसिक रूप से टूट चुका था। आरोप है कि शनिवार को मामा ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

मंगेतर के आने से पहले ली ‘हैवी डोज’, 29 साल के रोहित लाल की मौत

होटल में ‘लाइव’ मौत का मंजर

शनिवार शाम आकाश कानपुर के एक होटल पहुँचा और कमरा बुक किया। उसने वहाँ एक ग्लास लस्सी मंगवाई और उसमें सल्फास की गोलियां मिलाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए उन लोगों को जिम्मेदार ठहराया जिन्होंने उसे प्रताड़ित किया। जहर पीने के बाद उसने यह वीडियो अपनी बहन को व्हाट्सएप कर दिया। जब तक परिजन और पुलिस मौके पर पहुँचते, आकाश दम तोड़ चुका था।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

कानपुर पुलिस के अनुसार, युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब काकोरी थाने में दर्ज एफआईआर और मामा द्वारा दी गई कथित धमकियों के एंगल से जांच कर रही है।

नोट: आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। यदि आप या आपका कोई परिचित किसी भी तरह के मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया हेल्पलाइन नंबरों (जैसे ‘आसरा’ – 9820466726) पर संपर्क करें।

For Feedback - Feedback@shopingwoping.com.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Slide Up
x