stylish winter co-ord sets for office- सर्दियों का मौसम अपनी गर्माहट के साथ फैशन का मौसम भी लेकर आता है। खासकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यह वक्त होता है जब उन्हें ऐसा पहनावा चाहिए जो एक साथ स्टाइलिश, कम्फर्टेबल और प्रोफेशनल भी लगे। आजकल को-ऑर्ड सेट्स ने इस समस्या का बेहतरीन समाधान दिया है। ये न केवल समय बचाते हैं बल्कि हर दिन को नया लुक देते हैं।
दुल्हन बनने वाली हैं? रिसेप्शन पार्टी में पहनें ये ट्रेंडिंग लहंगे और पाएं रॉयल लुक.
#WinterOfficeWear, #OfficeWearForWomen, #WinterWorkwear, #StylishOfficeOutfits
वी-नेक टॉप और फ्लेयर्ड ट्राउज़र को-ऑर्ड सेट
अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो फॉर्मल के साथ मॉडर्न लगे, तो वी-नेक टॉप और फ्लेयर्ड ट्राउज़र को-ऑर्ड सेट एक आदर्श विकल्प है। स्लीक फिटिंग और हल्के ऊन वाले इस सेट में एक एलीगेंस है जो ऑफिस लुक को परफेक्ट बना देता है। इस तरह का आउटफिट न्यूट्रल या पेस्टल कलर में चुनने पर और भी ग्रेसफुल दिखता है।

पिंक एरियाना विंटर को-ऑर्ड सेट
महिलाओं में पिंक हमेशा पसंदीदा रंग रहा है। सर्दियों में पिंक एरियाना को-ऑर्ड सेट आउटफिट में एक फ्रेश वाइब और ऊर्जावान लुक देता है। ऊनी टॉप और वाइड-लेग पैंट का यह कॉम्बिनेशन न केवल गर्म रखता है बल्कि हर स्किन टोन पर खूबसूरती से सूट करता है। इसके साथ न्यूड हील्स और लाइट मेकअप जोड़ें—लुक तुरंत चैिक और प्रोफेशनल दिखेगा।

महिलाओं में बढ़ रहा Velvet Pants का क्रेज, आप भी करें ट्राई.
ऊनी सेल्फ डिजाइन स्वेटर और वाइड-लेग ट्राउज़र को-ऑर्ड सेट
जो महिलाएं क्लासिक और मिनिमल लुक पसंद करती हैं, उनके लिए ऊनी सेल्फ डिजाइन स्वेटर और वाइड-लेग ट्राउज़र सेट बेस्ट है। सॉलिड कलर या हल्के प्रिंट वाला यह सेट ठंड में गर्माहट देने के साथ आपके ऑफिस स्टाइल को उठाता है। सिल्वर स्टड ईयररिंग्स और एक स्मार्ट हैंडबैग के साथ यह लुक और एलीगेंट बन सकता है।

ग्रे विंटर को-ऑर्ड सेट
अगर आप न्यूट्रल टोन और बैलेंस्ड वाइब चाहती हैं, तो ग्रे विंटर को-ऑर्ड सेट जरूर ट्राय करें। यह रंग सर्दियों के मौसम के लिए परफेक्ट माना जाता है और हर तरह के ब्लेज़र या स्कार्फ के साथ मैच करता है। इस आउटफिट के साथ ब्लैक बूट्स और लेदर बैग शानदार कॉम्बिनेशन देंगे।








