होम Best Offer लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज टेक्नोलॉजी बिजनेस अन्य

Kedarnath Yatra- भारी बारिश के अलर्ट पर 3 दिन के लिए केदारनाथ यात्रा स्थगित|

By: डिजिटल डेस्क

On: Monday, August 11, 2025 10:23 PM

भारी बारिश के अलर्ट पर 3 दिन के लिए केदारनाथ यात्रा स्थगित|
Google News
Follow Us
---Advertisement---

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक दी है। यह फैसले भारी बारिश के चलते भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए लिया गया है। 12, 13 और 14 अगस्त को रुद्रप्रयाग जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है। 

Smartwatch for health tracking- IP67 वॉटरप्रूफ और Google मैप सुविधा के साथ, यह स्मार्टवाच अब कम प्राइस में!

Footwear trends for women- त्योहारों में इन 3 फुटवियर स्टाइल से पाएं क्लासी और ट्रेंडी लुक|

सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

जिला प्रशासन ने यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों के खतरनाक क्षेत्रों में 24 घंटे जेसीबी व पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं ताकि किसी भी बाधा या मार्ग बंद होने की स्थिति में तत्काल उसे समाप्त किया जा सके। इसके अलावा पुलिस, लोक निर्माण विभाग एवं आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

यात्रीगण के लिए जारी एडवाइजरी

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से निवेदन किया है कि वे नदी के किनारे अथवा जोखिम वाले क्षेत्रों में न रुकें और यदि आवश्यक हो तो सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि मौसम की जानकारी के साथ यात्रा की योजना बनाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। 

वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं का प्रभाव

केदारनाथ यात्रा 2025 में पहले भी कई बार प्रकृतिक आपदाओं के कारण बाधा आई है। जुलाई में एक बड़ी लैंडस्लाइड के कारण सोनप्रयाग के पास पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था। उस समय SDRF टीम ने फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने का कार्य किया। 

For Feedback - Feedback@shopingwoping.com.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Slide Up
x