भोपाल-मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 जुलाई 2025 को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए राज्य के 9 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष दर्शाए गए पदों पर आगामी आदेश तक स्थानांतरित किया गया है। यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और दक्षता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
डॉ. राजेश कुमार राजौरा को नर्मदा घाटी विकास विभाग की जिम्मेदारी
डॉ. राजेश कुमार राजौरा (1990), जो वर्तमान में मुख्यमंत्री, जल संसाधन, लोक सेवा प्रबंधन विभाग में अपर मुख्य सचिव थे, अब अपर मुख्य सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग बनाए गए हैं। उन्हें जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा, वे अध्यक्ष, राजस्व मंडल का दायित्व भी निभाएंगे।
मोहर्रम क्यों मनाया जाता है?जानिए कहानी अन्याय के विरुद्ध आवाज की
श्री संजय दुबे को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रभार
श्री संजय दुबे (1993), जो सामान्य प्रशासन विभाग में अपर मुख्य सचिव थे, अब नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है और वे अध्यक्ष, राजस्व मंडल भी रहेंगे।
Vivo phone- दमदार कैमरा, बैटरी और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ बाजार में तैयार!
श्री नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री कार्यालय में नई जिम्मेदारी
श्री नीरज मंडलोई (1993), जो ऊर्जा विभाग में अपर मुख्य सचिव थे, अब मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव बनाए गए हैं। उन्हें लोक सेवा प्रबंधन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है और वे अध्यक्ष, राजस्व मंडल भी रहेंगे।
श्री संजय कुमार शुक्ल को कार्मिक प्रशासन विभाग का दायित्व
श्री संजय कुमार शुक्ल (1994), जो वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग थे, अब अपर मुख्य सचिव, कार्मिक प्रशासन विभाग बनाए गए हैं। वे अध्यक्ष, राजस्व मंडल का दायित्व भी निभाएंगे।
श्री डी. डी. अग्रवाल को प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
श्री डी. डी. अग्रवाल (1996), जो प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग थे, अब इसी विभाग में पुनः पदस्थापित किए गए हैं।
विभागीय सचिवों में बदलाव
श्री एस. एस. बंसल (2002) को सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग तथा श्री नितिन बंसल (2003) को सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
नगरीय प्रशासन और सामान्य प्रशासन में नई नियुक्तियां
श्री पवन कुमार शर्मा (2009) को आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा श्री नवल किशोर सिंह (2015) को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।