हर महिला के लुक को परफेक्ट टच देने वाला आभूषण अगर कोई है, तो वह झुमका है। झुमकियां सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं, बल्कि हर पारंपरिक लुक का दिल होती हैं। चाहे शादी का अवसर हो या फेस्टिव फंक्शन, सोने की झुमकियां हर चेहरे पर अलग ही नूर बिखेर देती हैं। अगर आप अपने लिए कुछ ऐसा ढूंढ रही हैं जो क्लासिक होने के साथ ही यूनिक भी लगे, तो आज हम जिन डिजाइनों की बात करेंगे, वे आपकी ज्वेलरी कलेक्शन की शान बन सकते हैं।
हाफ पीकॉक डिजाइन झुमका
अगर आप ऐसी झुमकी चाहती हैं जो परंपरा और आधुनिकता दोनों को समेटे, तो हाफ पीकॉक डिजाइन झुमका एक बेहतरीन विकल्प है। मोर के पंखों से प्रेरित यह डिजाइन आपकी हर ड्रेस को रॉयल एहसास देता है। यह झुमका हल्के वजन में बना होता है, जिससे इसे लंबे समय तक पहना जा सकता है। इसकी बारीक कारीगरी इसे किसी भी पार्टी में सबका ध्यान खींचने योग्य बना देती है।

ट्रेडिशनल हैगिंग झुमका
शादी-ब्याह के मौसम में अगर कुछ हमेशा ट्रेंड में रहता है, तो वह है ट्रेडिशनल हैगिंग झुमका। इसकी लंबाई चेहरे को लंबा दिखाती है जिससे आपका फेशियल स्ट्रक्चर और भी निखरकर आता है। यह झुमका साड़ी और लहंगे दोनों के साथ कमाल का मेल बनाता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक सिंपल होते हुए भी रिच दिखे, तो यह डिजाइन आपके लिए ही बना है।

रेड जेमस्टोन ट्रेडिशनल झुमका
लाल रत्न जड़े झुमके हमेशा से ‘रॉयल’ लुक की पहचान रहे हैं। रेड जेमस्टोन ट्रेडिशनल झुमका त्योहारों और रिसेप्शन लुक के लिए परफेक्ट चॉइस है। इसकी लाल झिलमिलाहट हर स्किन टोन पर गजब का निखार लाती है। यह झुमका न केवल आपके लुक को पूरक बनाता है बल्कि इसमें एक सांस्कृतिक सुंदरता भी झलकती है, जो हर नजर को खींच लेती है।

अमरेला शेप गोल्ड झुमका
अमरेला यानी छतरी आकार के झुमके हमेशा से फैशन के दायरे में खास जगह रखते हैं। गोल्ड की चमक और अनोखे अमरेला आकार का यह डिज़ाइन ऐसा लगता है जैसे आपके कानों में कला झूल रही हो। यह झुमका किसी भी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। दिन से लेकर रात तक के हर अवसर पर यह आपकी स्टाइल को अलग पहचान देता है।








